फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chardham Yatra Kedarnath pedestrian route closed due to debris and stones falling in Chirbasa

रुद्रप्रयाग: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री

Mon, 28 Sep 2026 04:09 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 28 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच बारिश होने से दोबारा मलबा और पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra Kedarnath pedestrian route closed due to debris and stones falling in Chirbasa
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है।

विज्ञापन


गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों को भी सुरक्षित पार कराया जा रहा था। इसी बीच बारिश होने से दोबारा मलबा और पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन


केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में लगातार बारिश के कारण मार्ग पर दोबारा मलबा और पत्थर आए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रा रोक दी गई है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की आवाजाही के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है। वहीं सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed