{"_id":"6a9d2858d02739bad5099cd0","slug":"son-strangles-mother-to-death-in-rohtak-shockwaves-sweep-through-brahmanwas-village-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रोहतक में कलयुगी बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या, गांव ब्राह्मणवास में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: रोहतक में कलयुगी बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या, गांव ब्राह्मणवास में फैली सनसनी
Sun, 06 Sep 2026 02:16 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:16 PM IST
सार
मृतका पिंकी गांव ब्राह्मणवास में अकेली रहती थी। उसके पति देवेंद्र गुजरात में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिंकी के तीन बच्चे हैं—एक बेटा प्रिंस और दो बेटियां। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन
मृतका पिंकी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रोहतक के गांव ब्राह्मणवास में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 40 वर्षीय मां की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिंकी (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया।
विज्ञापन
गांव में अकेली रहती थी महिला
जानकारी के अनुसार, मृतका पिंकी गांव ब्राह्मणवास में अकेली रहती थी। उसके पति देवेंद्र गुजरात में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिंकी के तीन बच्चे हैं, एक बेटा प्रिंस और दो बेटियां। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी
घटना के समय आरोपी प्रिंस गांव पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां पिंकी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन