फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Freight Train Runs Over Youth Sitting on Railway Tracks, Both Legs Severed Rescued Next Morning

सीजी: रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे; रातभर तड़पता रहा, सुबह लोगों ने देखा

Sun, 06 Sep 2026 10:32 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 10:32 AM IST
सार

कोरबा में शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। युवक रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा और सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Freight Train Runs Over Youth Sitting on Railway Tracks, Both Legs Severed Rescued Next Morning
घायल को अस्पताल ले जाते हुए परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन


युवक की हालत बताई जा रही गंभीर
घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी, पिता सरवन सारथी, निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल रवाना किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी आ गई। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसके दोनों पैरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल जब्त किया है। युवक किस नीयत से रात में रेलवे ट्रैक पर बैठा था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीजी: चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू, बिजली फॉल्ट के चलते ठप हुए थे सभी सात यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक चोरी की नीयत से वहां था, शौच करने गया था या फिर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। फिलहाल इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed