फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   banswara arthuna woman assault hair cut clothes torn 20 accused arrested

बांसवाड़ा:आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने के वाले 20 आरोपी गिरफ्तार;बाक़ी की तलाश जारी

Sun, 06 Sep 2026 07:50 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 07:50 AM IST
सार

बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और जबरन बाल काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पीड़िता के भांजे समेत 13 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
banswara arthuna woman assault hair cut clothes torn 20 accused arrested
पुलिस थाना अरथूना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और जबरन बाल काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पीड़िता के भांजे समेत 13 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

घरेलू विवाद के बाद महिला के साथ मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 1 सितंबर को अरथूना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि घरेलू विवाद के बाद वह गांव के समीप रहने वाले एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान उसका पति और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे वापस घर ले आए। आरोप है कि घर के सामने मुख्य सड़क पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसके बाल जबरन काट दिए गए। घटना के दौरान महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को अरथूना अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी गढ़ी बाबूलाल रेंगर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर को सात आरोपियों गोपाल, गैरू, नरेश, योगेश, गटु, राहुल और मोगा को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में महिला के बाल काटने के आरोपी बताए जा रहे उसके भांजे सुनील उर्फ भैय्या समेत सूरज, हरीश, कचरा, गीता देवी, कुरी देवी, जसी, हुकी देवी, कल्पना, रेखा, कल्पना, अंजना उर्फ रंजा और सूर्या को भी गिरफ्तार किया।

अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद इस मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और मामले में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शेष आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed