फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers surrounded the DC office in protest against the paddy purchase limit

Fatehabad News: धान खरीद सीमा के विरोध में किसानों ने डीसी कार्यालय घेरा

Tue, 06 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the DC office in protest against the paddy purchase limit
फतेहाबाद। लघु सचिवालय परिसर में वि​भिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान संगठन सदस्य। संवाद
फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को किसानों ने धान खरीद समेत कृषि संबंधी मुद्दों पर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीसी कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने की। प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि धान खरीद पर 28 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा लगाई गई है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने धान खरीद में कटौती और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरी फसल की बिना देरी खरीद करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा के लंबित पंजीकरण का तत्काल सत्यापन करने की मांग की। उन्होंने वंचित किसानों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में सुखदीप रंधावा, कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा, मलकीत उप्पल, सुरजीत उप्पल, लवी बाठ, अमन बाठ, महेंद्र सिंह मोचीवाली और छबील दास ढाणी छतरियां सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed