{"_id":"6ac530d33c7a2fa4330f074b","slug":"employee-at-clothing-showroom-accused-of-theft-involving-stock-irregularities-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162499-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कपड़ा शोरूम में कर्मचारी पर माल गड़बड़ी की चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कपड़ा शोरूम में कर्मचारी पर माल गड़बड़ी की चोरी का आरोप
Tue, 06 Oct 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव माजरा स्थित किशन वस्त्र भंडार में कर्मचारी पर ऑनलाइन ऑर्डर के पार्सल बदलकर दो की जगह 10 सूट भेजने और भुगतान सीधे अपने खाते में लेने का आरोप लगा है। शोरूम संचालक पंकज नारंग ने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पंकज के अनुसार शोरूम में ऑनलाइन ऑर्डर की पैकिंग और शिपिंग का काम अलग-अलग कर्मचारियों के पास है। पैकिंग कर्मचारी ऑर्डर के अनुसार सामान तैयार करता है जबकि महेंद्र कुरियर के जरिए शिपिंग का काम देखता है। आरोप है कि महेंद्र पैक किए गए पार्सल बदल देता था। दो सूट के ऑर्डर में पैकिंग के बाद पार्सल में 10 सूट भेज दिए जाते थे।
संचालक का आरोप है कि अतिरिक्त माल जिस व्यक्ति को भेजा जाता था उससे भुगतान सीधे महेंद्र अपने खाते में लेता था। शिकायत में एक महिला के भी मामले में शामिल होने की बात कही गई है। संचालक के अनुसार यह गड़बड़ी पिछले कई महीनों से चल रही थी। उनका कहना है कि इसमें कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
पंकज के अनुसार तीन दिन पहले शिपिंग के लिए पार्सल तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान महेंद्र पार्सलों को उलट-पुलट करने लगा। दूसरे कर्मचारी को इस पर संदेह हुआ और उसने शोरूम संचालकों को इसकी जानकारी दी। जांच में पैकिंग कर्मचारी के तैयार किए पार्सल का वजन करीब दो किलोग्राम मिला जबकि शिपिंग के लिए तैयार पार्सल का वजन करीब पांच किलोग्राम था। पुलिस प्रवक्ता विनोद ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है।
-
ज्वैलर्स मामले के बाद अब कपड़े में गड़बड़ी
विशाल ज्वैलर्स पर कर्मचारियों द्वारा सोने-चांदी के आभूषणों में गड़बड़ी करके चोरी करने के मामले की जांच अभी जारी है। दो आरोपी पकड़े जाने के बाद सात दिन के रिमांड पर हैं। मुख्य आरोपी योगेश पकड़ा नहीं गया है।