फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert Downey Jr And Chris Evans Wish India Happy Diwali Avengers Doomsday To Release Early

एवेंजर्स डूम्सडे: डॉक्टर डूम-कैप्टन अमेरिका ने दिया दिवाली गिफ्ट; अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी फिल्म

Wed, 28 Oct 2026 05:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 28 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

  • अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली के मौके पर भारतीय फैंस को खास सरप्राइज दिया है। 
  • दोनों ने भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Robert Downey Jr And Chris Evans Wish India Happy Diwali Avengers Doomsday To Release Early
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें हमें कई अवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके सुपरहीरोज ने भारतीय फैंस के लिए एक खास मैसेज भेजा है। 
विज्ञापन


फैंस को दी दिवाली की बधाई
रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली के मौके पर भारतीय फैंस के लिए एक खास वीडियो मैसेज भेजा है। वीडियो मैसेज में दोनों कलाकारों ने कहा, 'नमस्ते इंडिया! हमें दिवाली की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है। इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं। हालांकि, अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि इस बार कहानी शायद उल्टी दिशा में जा रही है। दिवाली की शुभकामनाएं और हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे। बिल्कुल!'
विज्ञापन
Trending Videos

Robert Downey Jr And Chris Evans Wish India Happy Diwali Avengers Doomsday To Release Early
'अवेंजर्स: डूम्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'
दिवाली की शुभकामनाओं के साथ भारतीय फैंस के लिए एक और खास खबर है। फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका में रिलीज होने से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे भारत के दर्शकों को अमेरिकी दर्शकों से पहले मार्वल की इस बड़ी भिड़ंत को देखने का मौका मिलेगा।

देखें पोस्ट- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

विज्ञापन

Robert Downey Jr And Chris Evans Wish India Happy Diwali Avengers Doomsday To Release Early
'अवेंजर्स: डूम्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • इस अनाउंसमेंट के बाद साफ है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। 
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- सारा अली खान: 'पापा ने मेरे लिए किसी से भीख नहीं मांगी', फिल्मों में काम दिलाने पर सैफ को लेकर बोलीं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed