{"_id":"6ae21f3e2d0d4f9fba0431f8","slug":"koffee-with-karan-9-varun-dhawan-opens-up-about-trolling-daughter-lara-ranbir-kapoor-and-shikhar-pahariya-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काॅफी विद करण: दो साल की बेटी से लड़ते हैं वरुण, रणबीर कपूर को देखकर क्यों आती है शर्म? ट्रोलिंग पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काॅफी विद करण: दो साल की बेटी से लड़ते हैं वरुण, रणबीर कपूर को देखकर क्यों आती है शर्म? ट्रोलिंग पर कही यह बात
Wed, 28 Oct 2026 09:44 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:44 PM IST
सार
- 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे।
- शो में वरुण धवन ने ट्रोलिंग और निजी जीवन पर खुलकर बात की।
- जानिए शो में वरुण ने कौन-कौन से खुलासे किए।
विज्ञापन
कॉफी विद करण में पहुंचे वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करण जौहर का पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। अब आज इसका तीसरा एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बने। इस दौरान वरुण ने कई बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
रणबीर को देखकर क्यों आती है शर्म
बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने पर बात करते हुए वरुण ने बताया, 'मेरी बच्ची मेरे साथ वक्त बिताना चाहती है। बतौर पिता जब रणबीर को देखता हूं, तो मुझे शर्म आती है क्योंकि मैं लारा से लड़ लेता हूं। लारा माइकल जैक्सन का 'बीट इट' गाना सुनना पसंद करती है। और मैं कहता हूं कि माइकल जैक्सन के और भी कई गाने हैं।'

Trending Videos
वरुण धवन-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, varundvn
आलिया को लेकर कही ये बात
बता दें कि वरुण धवन की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। अब फिल्म के तीनों एक्टर्स की शादी हो चुकी है और तीनों के बच्चे भी हैं।
इस बारे में बात करते हुए वरुण ने खुलासा किया कि आलिया ने 19 की उम्र में कह दिया था कि वह अपनी लाइफ में बच्चें चाहती हैं। जब करण ने पूछा कि तीनों की बेटी हुई तो वरुण ने बताया कि हमें पता था कि आलिया ही सबसे पहले मां बनेंगी।

कॉफी विद करण में वरुण धवन और जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
किस मामले में अजय देवगन जैसे बनना चाहते हैं वरुण?
शो में वरुण ने ट्रोलिंग्स पर भी खुलकर बात की। उन्होंने ट्रोलिंग्स का दोष करण जौहर को दिया, क्योंकि वायरल स्माइल सीन उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से था, जिसके अब मीम्स बनाए जाते हैं।
हालांकि फिर वरुण ने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मैं अपना जवाब अपने काम से देनें में यकीन करता हूं। जो फिर मैंने बॉर्डर 2 से दिया। साथ ही लगातार हिट फिल्में भी दीं। सच कहूं तो इन सब मामलों में मैं अजय देवगन जैसा बनना चाहता हूं। वह चाहे सफल रहें या असफल रहें। कभी कोई रिएक्शन ही नहीं देते।'

जान्हवी से ज्यादा शिखर को क्यों पसंद करते हैं वरुण?
जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर बात करते हुए वरुण बोले, 'मैं जान्हवी से ज्यादा शिखर से प्यार करता हूं। वह बहुत ही कमाल का बंदा है।'
इस दौरान वरुण ने एक मजेदार किस्सा भी बताया। उन्होंने आगे कहा, 'एक बार मैं, जान्हवी और शिखर फ्लाइट से आ रहे थे। शिखर हमारे बीच में बैठा था। सफर के बीच में फ्लाइट में टर्बुलेंस हुआ, तो जान्हवी और मैं डर गए। जान्हवी हनुमान चालीसा पढ़ रही थी, और मैं गायत्री मंत्र। लेकिन शिखर बीच में आराम से बैठा हुआ था। उसने जान्हवी का हाथ पकड़ा और बोला चिंता मत करो, कुछ नहीं होगा। जब टर्बुलेंस ज्यादा हुआ, तो जान्हवी डर के मारे इतनी जोर से चिल्लाई कि इसकी चीख सुनकर मुझे और डर लग गया। इसके बाद शिखर हम दोनों का हाथ पकड़कर हमें बच्चों की तरह समझा रहा था कि कुछ नहीं होगा।'
ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण 9: ईशान को डेट कर रही थीं जान्हवी! जमकर की बॉयफ्रेंड की तारीफ; ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया बड़ा बयान