फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Ishaan Khatter And Mira Rajput To Appear On The Great Indian Kapil Show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'बचपन में मैंने इसके...' शाहिद कपूर ने खोले भाई के राज, मीरा ने लगाई ईशान की क्लास

Wed, 28 Oct 2026 08:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 28 Oct 2026 08:12 PM IST
सार

  • शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में खूब मस्ती देखने को मिलेगी। 
  • इस शाहिद कपूर, उनके भाई ईशान और पत्नी मीरा राजपूत शो में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। 
  • तीनों पहली बार एक साथ किसी ओटीटी शो में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Ishaan Khatter And Mira Rajput To Appear On The Great Indian Kapil Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें शाहिद और ईशान अपने शानदार डांस मूव्स से मंच पर धमाल मचाते दिख रहे हैं। दोनों फिल्म 'धड़क' के मशहूर गाने 'झिंगाट' पर डांस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही वे अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे।
विज्ञापन


शाहिद कपूर ने भाई ईशान को लेकर किया मजेदार खुलासा
शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। शाहिद ने ईशान को बचपन से बड़े होते देखा है। ऐसे में उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए पुराने दिनों का एक मजेदार किस्सा साझा किया।
विज्ञापन


शाहिद ने कहा, 'बचपन में मैंने इसके डायपर बदले हैं और बुढ़ापे में ये कह रहा है कि ये मेरे बदल देगा।'

वहीं, प्रोमो में शाहिद और मीरा राजपूत के रिश्ते की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं प्रोमो में मीरा ईशान की क्लास लगाती भी नजर आती हैं। तीनों की बातचीत में पारिवारिक नोकझोंक और मस्ती का तड़का लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें प्रोमो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Trending Videos

Shahid Kapoor Ishaan Khatter And Mira Rajput To Appear On The Great Indian Kapil Show
शाहिद कपूर - फोटो : X
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
  • शाहिद कपूर हाल ही में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आए थे।
  • होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'कॉकटेल' की आध्यात्मिक सीक्वल है।
  • फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है। 
  • शाहिद कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'फर्जी 2' में सनी के किरदार में वापसी करते नजर आएंगे।
  • साल 2023 में रिलीज हुई 'फर्जी' से शाहिद ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था।

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ: 'बाउंस बैक...कहां से?' अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed