{"_id":"6ab15a41af575c8799030ed1","slug":"proposal-for-a-bank-strike-from-september-28-to-30-noida-news-c-23-1-lko1064-106772-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित कई बैंकों ने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा करने की अपील की है। बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि हड़ताल की तारीखों से पहले जरूरी लेन-देन निपटा लें। नकदी की जरूरत के लिए एटीएम और स्वचालित जमा एवं निकासी मशीनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले आलोक ने बताया कि एसबीआई से संदेश मिला है कि 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल हो सकती है। अपने जरुरी काम पहले ही निपटा लें। ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करने की भी सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन