फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lekhpal's salary withheld for failure to issue disability certificate.

Noida News: दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर लेखपाल का वेतन रोका

Mon, 21 Sep 2026 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal's salary withheld for failure to issue disability certificate.
- जिलाधिकारी के आदेश पर रिठौरी गांव के लेखपाल की विभागीय जांच भी शुरू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने दिव्यांग का वारिसान नहीं बनाने के आरोप में रिठौरी गांव के लेखपाल दीपक गौड़ का वेतन रोक दिया है। साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम दादरी ने लेखपाल को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं डीएम ने सभी लेखपाल व अफसरों को प्रमाण पत्रों के आवेदनों को समय से निस्तारित करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि जनता को परेशानी नहीं हो सके। ग्रेटर नोएडा की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले चंद्रमोहन शर्मा ने शनिवार को दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि वो दो माह से वारिसान बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे है लेकिन लेखपाल वारिसान नहीं बना रहे हैं। डीएम ने शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई कर वारिसान जारी कराने का आश्वासन दिया। साथ ही रिठौरी गांव के लेखपाल दीपक गौड़ पर भी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि लेखपाल का वेतन रोका गया है। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। डीएम की सख्ती के बाद एसडीएम दादरी अभिनेंद्र सिंह ने लेखपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed