फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harmanpreet Kaur 150th T20I as captain first player to reach landmark Most matches as captain in Women’s T20Is

हरमनप्रीत की ऐतिहासिक उपलब्धि: कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर, पुरुष खिलाड़ी भी रह गए पीछे

Sat, 05 Sep 2026 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2026 07:58 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। हरमनप्रीत पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur 150th T20I as captain first player to reach landmark Most matches as captain in Women’s T20Is
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 
विज्ञापन

अपनी उपलब्धि पर क्या बोलीं हरमनप्रीत? 
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान कहा कि वह लक्ष्य का पीछा करने से खुश हैं क्योंकि टीम के गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। हरमनप्रीत से कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने की उपलब्धि के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, हां, यह बड़ी उपलब्धि है, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम इसका मैदान पर लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर हैं अट्टापट्टू
टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 121 टी20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग ने 100 मैचों में टीम की कमान संभाली है। महिला टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत, चामरी और मेग लेनिंग ही 100 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

महिला टी20 में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच
मैच खिलाड़ी टीम
150* हरमनप्रीत कौर भारत
121 चामरी अट्टापट्टू श्रीलंका
100 मेग लैंनिंग ऑस्ट्रेलिया
96 हीदर नाइट इंग्लैंड
96 डायने बिमेन्यिमाना रवांडा 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़। 
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed