फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No KL Rahul, but Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan, Tilak Varma to play Duleep Trophy final

दलीप ट्रॉफी: साउथ जोन को झटका, ये अनुभवी बल्लेबाज खिताबी मैच से रहेगा बाहर; वैभव-ईशान को लेकर क्या है अपडेट?

Sat, 05 Sep 2026 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले साउथ जोन को झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बताया है कि वह फुल स्ट्रेंग्थ टीम के साथ उतरेंगे। यानी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
No KL Rahul, but Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan, Tilak Varma to play Duleep Trophy final
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : IANS

विस्तार

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही साउथ जोन को झटका लगा है क्योंकि उसके अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस खिताबी का मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, ईस्ट जोन के लिए राहत की बात है कि कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन

फुल स्ट्रेंग्थ टीम उतारेगा ईस्ट जोन
ईशान किशन ने मैच से एक दिन पहले इस बात की पुष्टि कर दी है कि दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में वह फुल स्ट्रेंग्थ टीम के साथ उतरेंगे। वहीं, साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि खिताबी मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेलेंगे। 13 अगस्त से शुरू होने वाली अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में चुने गए तीन खिलाड़ियों ईशान, वैभव और तिलक के खेलने को लेकर कुछ अनिश्चितता थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनके खेलने पर फैसला भारतीय टीम मैनेजमेंट की मंजूरी पर निर्भर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ऐसी खबरें थीं कि दलीप ट्रॉफी फाइनल में इनकी भागीदारी भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंजूरी पर निर्भर करेगी। फाइनल छह सितंबर से शुरू होने वाला है, ऐसे में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें अपने कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी, हालांकि राहुल के न होने से साउथ जोन को अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज में से एक की कमी खलेगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं, जिससे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दिखने वाली दो टीमों के बीच मुक़ाबला होगा।
विज्ञापन

No KL Rahul, but Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan, Tilak Varma to play Duleep Trophy final
अजीत अगरकर - फोटो : IANS
अगरकर दलीप ट्रॉफी का फाइनल देखेंगे
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दिलीप ट्रॉफी का फाइनल देखने के लिए चेन्नई में मौजूद रहेंगे। अगरकर का वहां होना एक दिलचस्प है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में उनका भविष्य अभी भी तय नहीं है। पारिवारिक वजहों से उन्हें हाल ही में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक से छूट दी गई थी, लेकिन अब वह घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मौजूद रहेंगे। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल चार अक्तूबर तक है। अब यह देखना बाकी है कि क्या बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया चेन्नई में रहने के दौरान उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने के मामले पर उनसे चर्चा करते हैं या नहीं। 

नेट गेंदबाजों की योजना बना रहा बीसीसीआई
इस बीच, बीसीसीआई एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के लिए नेट गेंदबाजों के रूप में मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को जापान ले जाने की योजना बना रहा है। यह कदम भारत के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण के एक विशेष अनुरोध के बाद उठाया गया है, क्योंकि बीसीसीआई अपनी तैयारियों के दौरान टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प प्रदान करना चाहता है। यह तिकड़ी आधिकारिक भारतीय दल का हिस्सा नहीं होगी और इसके केवल 26 सितंबर को भारत के पहले पुरुष मैच तक ही रुकने की उम्मीद है। एशियाई खेलों के लिए भारत की सहायता व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर काम करते हुए बीसीसीआई ने इन तीनों तेज गेंदबाजों के लिए जापानी वीजा के वास्ते आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed