{"_id":"6a9bfa20028b37bc7300c3c8","slug":"team-india-srikkanth-takes-dig-at-afghanistan-series-selection-says-fear-of-defeat-denied-youngsters-chance-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया: ये क्या बोल गए श्रीकांत! अफगानिस्तान से सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों पर क्यों कसा तंज? जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टीम इंडिया: ये क्या बोल गए श्रीकांत! अफगानिस्तान से सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों पर क्यों कसा तंज? जानें
Sat, 05 Sep 2026 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:46 PM IST
सार
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आयरलैंड और इंग्लैंड में लगातार छह हार के बाद चयनकर्ताओं ने हार के डर से मजबूत टीम चुनी और युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका गंवा दिया। उन्होंने चार खिलाड़ियों की मैच-फिटनेस पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
श्रीकांत ने क्या कहा?
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का इस्तेमाल भारत के युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हाल में मिली हार की वजह से चयनकर्ताओं ने अफगान सीरीज में टीम के साथ प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
श्रीकांत ने क्या कहा?
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, चयनकर्ताओं ने कोई रिस्क न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के खिलाफ एक मजबूत टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको युवाओं को आजमाना चाहिए था। हार के डर से ताकतवर टीम चुनी गई है। आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन मूव जैसा लगता है। यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।'

भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
छह टी20 मैच हार चुका भारत
भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सभी छह टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दूसरी क्लास की भारतीय टीम ने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीता। अफगान सीरीज के लिए घोषित टीम में चार चोटिल खिलाड़ी हैं। इस पर श्रीकांत ने कहा, 'सिर्फ बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं किया जा सकता। इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है। वे किस आधार पर फिटनेस के दायरे में आते हैं? सिर्फ इसलिए कि आप बंगलूरू के सीओई में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, क्या आप फिट हैं? इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए थे, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है।'

अनफिट खिलाड़ी क्यों टीम में?
अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, लेकिन ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं। यहीं से चयन समिति के फैसले को लेकर बहस शुरू होती है। किसी खिलाड़ी को टीम में चुनना और फिर उसकी फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार करना अपने आप में गलत नहीं है। खासकर तब, जब खिलाड़ी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हों। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन खिलाड़ियों को शुरुआती टीम में शामिल करना जरूरी था?
चारों खिलाड़ी पहले भी चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझ चुके हैं। ऐसे में वापसी के बाद उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय देना एक अहम पहलू हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिट होना और मैच के लिए पूरी तरह तैयार होना दो अलग-अलग बातें हैं। अगर कोई खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास भी कर ले, तो लंबे ब्रेक के बाद सीधे टी20 क्रिकेट में उतरना उसके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास उपलब्ध विकल्पों को भी आजमाया जा सकता था।

बुमराह, नीतीश, हर्षित और सुंदर
- फोटो : ANI
इन खिलाड़ियों को मिल सकता था मौका
- भारत के पास टी20 क्रिकेट में विकल्पों की कमी नहीं है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज या मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों पर विचार किया जा सकता था। इसी तरह वाशिंगटन सुंदर की जगह क्रुणाल पांड्या को मौका देने का विकल्प मौजूद था।
- नीतीश कुमार रेड्डी की जगह सिराज या मयंक जैसे खिलाड़ी टीम के गेंदबाजी संयोजन को मजबूती दे सकते थे। वहीं हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परखने का अवसर दिया जा सकता था।
- यह भी ध्यान देने वाली बात है कि बीसीसीआई ने टीम में युवा प्रतिभा को जगह देने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी की वापसी इसका उदाहरण है। ऐसे में अन्य घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देने की गुंजाइश भी थी।
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*। (स्टार अनफिट खिलाड़ियों के साथ लगा हुआ है)
तीनों टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे
तीनों टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे
- पहला टी20: 13 सितंबर
- दूसरा टी20: 15 सितंबर
- तीसरा टी20: 17 सितंबर