फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Anthropic IPO plan ISMA sugarcane crushing in 107 sugar mills RBI Forex Crude oil price SEBI

बिजनेस अपडेट्स: अगले महीने आईपीओ ला सकती है एंथ्रोपिक; इस्मा ने कहा- 107 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू

Tue, 27 Oct 2026 07:48 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 27 Oct 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Anthropic IPO plan ISMA sugarcane crushing in 107 sugar mills RBI Forex Crude oil price SEBI
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा विनिर्माता संघ (इस्मा) ने कहा, अक्तूबर में शुरू हुए विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 107 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। देश में त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। भारत में चीनी की घरेलू मांग सालाना 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है। संगठन ने चालू विपणन वर्ष के लिए कुल उत्पादन का अनुमान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


अगले महीने आईपीओ ला सकती है एंथ्रोपिक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कंपनी एंथ्रोपिक अगले महीने अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। माना जा रहा है कि एंथ्रोपिक का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है। यह जून में स्पेसएक्स के 8,600 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड निर्गम को पीछे छोड़ सकता है।
विज्ञापन


टीसीपीएल का शुद्ध लाभ 15.65% बढ़ा
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तिंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15.65 फीसदी बढ़कर 470.14 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू कारोबार में बिक्री मात्रा बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 406.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed