{"_id":"6ada186217efc3db6e04be2a","slug":"girl-performs-cute-dance-on-character-dheela-hai-song-viral-video-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैरेक्टर ढीला है गाने पर लड़की के क्यूट डांस ने जीता दिल, प्यारे एक्सप्रेशन देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कैरेक्टर ढीला है गाने पर लड़की के क्यूट डांस ने जीता दिल, प्यारे एक्सप्रेशन देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Thu, 22 Oct 2026 07:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:36 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लड़की के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसने कैरेक्टर ढीला है गाने पर डांस किया है।
विज्ञापन
कैरेक्टर ढीला है गाने पर लड़की के क्यूट डांस ने जीता दिल
- फोटो : instagram
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक डांस वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कैरेक्टर ढीला है गाने पर बेहद खूबसूरत डांस किया है। लड़की के प्यारे डांस और क्यूट एक्सप्रेशन दोनों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल डांस वीडियो में लड़की गाने की धुन पर शानदार स्टेप्स कर रही है। लड़की का अंदाज, चेहरे के प्यारे एक्सप्रेशन और डांस करने का तरीका परफॉर्मेंस को शानदार बना रहा है। कैरेक्टर ढीला सलमान खान और जरीन खान की फिल्म रेडी का मशहूर गाना है।
विज्ञापन
इस गाने को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। इस गाने पर लड़की ने अपने अंदाज में डांस करके लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। उसके हर स्टेप में आत्मविश्वास और प्यारी अदाएं दिख रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी युद्ध, दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच!
डांस के दौरान लड़की ने इतना प्यारा एक्सप्रेशन दिया है कि वीडियो देखकर हर किसी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जा रही है। यही वजह है कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने बैगी जींस पर टाॅप पहना हुआ है। डांस की जगह और बैकग्राउंड डांस में चार चांद लगा रहे हैं।
'अफगान जलेबी' पर तीन लड़कियों के डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, अदाएं देख फिदा हुए लोग
सोशल मीडिया पर लोग लड़की का डांस देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है बहुत प्यारा डांस। दूसरे ने लिखा है कि बहुत सुंदर डांस किया है।