फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि साल 2026 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध दुनिया के लिए बेहद खतरनाक और विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी। अब कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस की दो बड़ी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर किन भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जा रहा है?
क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी युद्ध, दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच!
नास्त्रेदमस को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की 2026 के लिए की गईं दो भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं।
दुनिया में छा सकता है आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी मे कहा था कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके पूरी दुनिया प्रभावित होगी और जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव के कारण खाद्य पदार्थों समेत अन्य चीजों की सप्लाई बाधित होगी, जिससे कीमते बढ़ेंगी। आर्थिक दबाव के कारण दुनिया की कई राजनीतिक पार्टियों और प्रभावशाली नेताओं का पतन हो सकता है। अब दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की समुद्री मार्गों पर तनाव और दुनिया में आर्थिक संकट की भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
लोकप्रिय नेता की हो सकती है हत्या
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में यह भी दावा किया था कि साल 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है। इसके कारण उस देश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
पाकिस्तान में दशहरा पर बनाया ऐसा रावण, देखकर लोगों की छूटी हंसी, लोग बोले- पाकिस्तानी सैनिक की तरह लग रहा है
शुरू होगा भयानक युद्ध
नास्त्रेदमस ने कहा था कि 2026 में भयानक युद्ध की शुरुआत होगी, जो सात महीने तक चलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इसी साल तीसरा विश्व युद्ध भी शुरू हो सकता है। उनका कहना था कि ऐसा हालात उत्पन्न होंगे तीसरे विश्व युद्ध को होने से कोई नहीं रोक सकता है। उनका कहना है कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर हर तरफ हिंसा होगी। इंसान ही इंसान के दुश्मन बन जाएंगे, जिससे मानव सभ्यता विनाश की तरफ जा सकती है। उन्होंने कहा था कि महासागर में विशाल जहाज डूबेगा और विनाशकारी युद्ध शुरू होगा।
वायरल वीडियो: पत्नी ने नहीं की बात तो 25 हजार वोल्ट के तारों पर चढ़ गया शख्स, फिर शुरू हुआ शोले स्टाइल ड्रामा
नास्त्रेदमस कौन थे?
फ्रांस के रहने वाले नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। देश के एक छोटे-से गांव सेंट रेमी में जन्में नास्त्रेदमस बेहद कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस एक डॉक्टर और शिक्षक थे। सदियों बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। उन्होंने साल 1566 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।