फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Team Shares Video of Actor Bruises After Firing Attack Says God Is Kind

टाइगर श्रॉफ वायरल वीडियो: अभिनेता ने दिखाए चोट के निशान, टीम ने शेयर किया वीडियो; देखकर दहल उठेगा दिल

Thu, 22 Oct 2026 10:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:01 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को फायरिंग की घटना हुई थी। 
  • अब टाइगर की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है। 
  • वीडियो में टाइगर के शरीर पर चोट और निशान दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Tiger Shroff Team Shares Video of Actor Bruises After Firing Attack Says God Is Kind
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब घटना के कुछ दिनों बाद टाइगर की टीम ने घटना के बाद शरीर पर आए चोट के निशान का वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


टीम ने शेयर किया चोट का वीडियो
टाइगर की टीम ने इस वीडियो के जरिए उस हमले के बाद अभिनेता को लगी चोटों की झलक दिखाई है। साथ ही, टीम ने इस जानलेवा स्थिति में टाइगर की जान सुरक्षित रहने पर भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘भगवान दयालु हैं।’
विज्ञापन


यह पोस्ट उन सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब देने के लिए शेयर की गई लगती है, जो टाइगर श्रॉफ की चोटों पर सवाल उठा रहे थे। दरअसल, अभिनेता की गंभीर चोटों और पट्टियों वाली तस्वीरें वायरल होने के महज दो दिन बाद उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उनकी त्वचा पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने चोटों की असलियत पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team Tiger Shroff (@teamtigershroff)

Trending Videos

Tiger Shroff Team Shares Video of Actor Bruises After Firing Attack Says God Is Kind
टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
फायरिंग मामले में अपडेट
फायरिंग मामले में अबतक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुरुवार को टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार अन्य आरोपियों मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेशी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

हालांकि पुलिस ने 31 अक्तूबर तक हिरासत में रखने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को 26 तारीख तक का समय दिया है।

इससे पहले बुधवार को 3 मुख्य आरोपियों की पेशी हुई थी, जिसके बाद उन्हें भी 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

Tiger Shroff Team Shares Video of Actor Bruises After Firing Attack Says God Is Kind
टाइगर की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
18 अक्तूबर को हुई थी फायरिंग
  • यह घटना 18 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी।
  • उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।
  • इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई।
  • इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, वकील ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed