फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai News Teacher Accused of Harrash Minor Girl POCSO Case Registered

बिहार: कोचिंग में पढ़ने गई 16 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ? शिक्षक पर दुष्कर्म का लगा है आरोप, पॉक्सो में केस

Wed, 23 Sep 2026 03:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

बेगूसराय के बखरी में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई है। छात्रा की मां ने मोबाइल बातचीत के बाद घटना का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Begusarai News Teacher Accused of Harrash Minor Girl POCSO Case Registered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के बखरी में कोचिंग पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

छात्रा की मां ने बखरी थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी करीब एक वर्ष से आरोपी शिक्षक के संपर्क में थी। शिकायत के अनुसार, मोबाइल पर बातचीत के बाद आरोपी ने छात्रा को बखरी अनुमंडल गेट के पास पीपल के पेड़ के समीप मिलने के लिए बुलाया। वहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

बेटी के व्यवहार में बदलाव से हुआ शक
परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद छात्रा परेशान रहने लगी और उसके व्यवहार में बदलाव नजर आया। इस पर मां ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद कथित घटना की जानकारी परिवार को हुई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक और कोचिंग संचालक से संपर्क करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान परिजनों को धमकी भी दी गई। छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी शिक्षक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बखरी नगर इकाई का नगर मंत्री है। मां ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को देने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस, आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार, नाबालिग से जुड़े मामले में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा को महिला पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मामले को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने घटना को शर्मनाक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed