कसौली के कंडा कोट स्थित माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। ग्रामीण युवक मंडल ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश शर्मा ने उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा और खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानसिक विकास का आधार है। वहीं, खेल अनुशासन और शारीरिक मजबूती देते हैं। एक स्वस्थ समाज के लिए युवाओं का शिक्षित और खेलकूद से जुड़ा होना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशामुक्त करने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना है। इससे वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।