{"_id":"6a9b8618bd1117967e005a79","slug":"video-24-babies-were-born-at-the-medical-college-on-janmashtami-in-lakhimpur-kheri-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में गूंजी किलकारियां, 24 बच्चों ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में गूंजी किलकारियां, 24 बच्चों ने लिया जन्म
Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:31 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भी खुशियों का जन्म हुआ। शुक्रवार को अस्पताल में 24 बच्चों ने जन्म लिया। नन्हे मेहमानों के आने से महिला विंग में दिनभर खुशी का माहौल रहा। बेटे के जन्म पर कई परिजनों ने बच्चों का नाम कान्हा, कृष्ण, कन्हैया और गोपाल रखा, जबकि बेटी के जन्म पर राधिका नाम रखा गया।
नौरंगाबाद निवासी सुषमा पत्नी सचिन के घर पुत्र का जन्म हुआ। परिजनों ने उसका नाम कान्हा रखा। हफीजपुर निवासी सुनीता पत्नी धीरज ने अपने नवजात बेटे का नाम गोपाल बताया। लखनापुर निवासी सताना पत्नी अनुज कुमार ने बेटी का नाम राधिका रखा। लाल बहादुर पुरवा निवासी संजना पत्नी प्रदीप ने अपने बेटे का नाम कृष्णा रखा। वहीं, मऊ दाऊदपुर निवासी जूली पत्नी पदुम प्रकाश शुक्ला ने बेटे का नाम कन्हैया रखा।
जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों से परिवारों में खुशी
जन्माष्टमी के दिन बच्चों के जन्म को परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से जोड़कर देखा। अस्पताल में बच्चों की किलकारियों के बीच परिजन एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। कई परिवारों ने जन्माष्टमी के अवसर को यादगार बनाने के लिए नवजातों के नाम भगवान श्रीकृष्ण और उनसे जुड़े नामों पर रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।