{"_id":"6a9b98a7b24a301a800e70dc","slug":"video-video-ayathhaya-ma-rata-12-bja-khal-rama-mathara-ka-kapata-gaja-kashhanae-janama-ka-bthhaii-gata-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में रात 12 बजे खुले राम मंदिर के कपाट, गूंजे कृष्ण जन्म के बधाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में रात 12 बजे खुले राम मंदिर के कपाट, गूंजे कृष्ण जन्म के बधाई गीत
राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर कृष्ण जन्म की बधाइयों से गूंज उठा। इस दौरान कुंज बिहारी की लीलाओं और गीता के अमर श्लोकों का भी स्मरण किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामलला को डेढ़ कुंतल पंजीरी, 50 किलो चरणामृत और छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और संत कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे नजर आए।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। इसके बाद करीब एक घंटे तक पदगान हुआ।
जन्माष्टमी के बाद शनिवार से राम मंदिर की शृंगार आरती में भी नई परंपरा शुरू हुईं । अब शृंगार आरती के साथ नियमित रूप से पदगान भी किया जाएगा। इस तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुरू हुआ पदगान रामलला की शृंगार आरती का भी हिस्सा बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।