{"_id":"6a9b8637364a3c190106c130","slug":"video-shri-krishna-janmashtami-celebrated-with-great-fervor-in-faridkot-devotees-flocked-to-temples-for-darshan-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
फरीदकोट शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्री राधा कृष्ण धाम, ठाकुरद्वारा मंदिर, गौशाला, पंचवटी गौशाला, अनंदेआना गेट सहित शहर के अन्य मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रभु महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री राधा कृष्ण धाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।