फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini attended an honour ceremony of the Kashyap Rajput Mehra Sabha in Moga.

मोगा में कश्यप राजपूत मेहरा सभा के सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Sat, 31 Oct 2026 05:26 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:26 PM IST
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini attended an honour ceremony of the Kashyap Rajput Mehra Sabha in Moga.
मोगा में आज कश्यप राजपूत मेहरा सभा के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से समाज के लोगों को सम्मानित किया।इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मीडिया के साथ बात चित करते हुए बताया कि ।इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि यह उनके समाज का कार्यक्रम था, लेकिन पंजाब सरकार ने इसमें भी बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे समाज के लोगों की बसें रोकी गईं और उन्हें कार्यक्रम तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को समझ लेना चाहिए कि इस तरह की रोक लगाकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं रोका जा सकता। पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि झूठे वादे करके लोगों से वोट हासिल किए गए। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुटकुले सुनाने से सरकारें नहीं चलतीं, बल्कि सरकारें काम करने से चलती हैं। पंजाब सरकार ने अपने पांच साल चुटकुलों में निकाल दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आज युवा नशे की दलदल में फंसे हुए हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और किसानों से किए गए वादे भी पूरे नहीं किए गए।हरियाणा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में गरीब परिवारों को 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास मकान बनाने के लिए जमीन तक नहीं थी, उनकी पहचान कर शहरों में 30 गज और गांवों में 100 गज के प्लॉट देने का काम किया गया है। इन प्लॉटों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान बनाने की योजना भी तैयार की गई है।सैनी ने बताया कि हरियाणा में झुग्गियों में रहने वाले और बेघर परिवारों के लिए भी विशेष योजनाएं चलाई गई हैं। सोनीपत में 600 लोगों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी गई हैं, जबकि गुरुग्राम में भी 3000 लोगों को फ्लैट देने का काम किया गया है।नशे के मुद्दे पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा ने नशे को खत्म करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। भाजपा नशे के खात्मे के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने के लिए भी काम करेगी।किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। इसके अलावा पानी की समस्या के समाधान के लिए भी सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अंत में उन्होंने मीडिया और पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब को मजबूत बनाने की बात होनी चाहिए, न कि उसे पीछे ले जाने की। उन्होंने कांग्रेस पर पंजाब को पीछे धकेलने और आम आदमी पार्टी पर पंजाब को निचोड़ने का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम: बारिश से पार्क में जलभराव, सुबह रहा खाली; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

31 Oct 2026

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर 24 घंटे बाद भी जलभराव

31 Oct 2026

लखनऊ में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में साइबर क्राइम की टीम ने छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

31 Oct 2026

कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास चलते ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग

31 Oct 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे पर अवैध अर्टिगा गाड़ियों पर चाबुक, पुलिस ने की सीज

31 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

31 Oct 2026

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद

31 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर के नारामऊ हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही

31 Oct 2026

राजस्थान में नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

31 Oct 2026

सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग

31 Oct 2026

भगवान शिव के धाम से गूंजा 'राष्ट्रीय एकता' का संदेश, VIDEO

31 Oct 2026

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में जनभवन से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

31 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में मियावाकी पद्धति से लगाए गए 14,500 पौधे, बनेगा पर्यावरण संतुलन

31 Oct 2026

फरीदाबाद: कबड्डी, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस.... संसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज से, 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

31 Oct 2026

इटावा में बेखौफ दबंगों का तांडव, होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश

31 Oct 2026

नयागांव में ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों से अभद्र व्यवहार

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर तांडव, किन्नरों ने की मारपीट और तोड़फोड़

31 Oct 2026

कन्नौज में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

31 Oct 2026

ग्वालमंडी में सरकारी बस की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, बहन घायल

31 Oct 2026

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

31 Oct 2026

कोटकपूरा से मानसा मोर्चे में पहुंचे अकाली दल वारिस नेता रछपाल सिंह सोसन

लखनऊ में सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश, आज से अर्नब का असर कम होने के आसार

31 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

31 Oct 2026

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का अलर्ट

31 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

31 Oct 2026

मनुष्य को अपनी शिक्षा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए;video

31 Oct 2026

जिला जज, डीएम और एसपी ने किशोर गृह में सुरक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था परखी;video

31 Oct 2026

गाजीपुर में स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान;video

31 Oct 2026

तीन दिनों में टूटी किसानों की कमर, खेत में गिर गई धान की खड़ी फसल;video

31 Oct 2026

जनगणना का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं, भ्रांतियां दूर करें प्रगणक;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed