Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Dispute over installation of a tubewell in Nayagaon; abusive behavior towards the Municipal Council president and officials
{"_id":"6ae57ae19f3bdce8b60b6847","slug":"video-dispute-over-installation-of-a-tubewell-in-nayagaon-abusive-behavior-towards-the-municipal-council-president-and-officials-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नयागांव में ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों से अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों से अभद्र व्यवहार
मेन बाजार नयागांव स्थित पुरानी सरकारी पशु डिस्पेंसरी के समीप पानी का नया ट्यूबवेल लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पब्लिक हेल्थ विभाग और नगर परिषद की टीम जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने निर्धारित स्थान पर ट्यूबवेल लगाने का विरोध किया। इस दौरान सरकारी काम में बाधा डालने तथा नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को लेकर नगर परिषद प्रधान और पार्षदों में रोष है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में स्थित पुरानी सरकारी पशु डिस्पेंसरी की इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है। इसके साथ ही यहां पहले से लगा सरकारी पानी का ट्यूबवेल भी अपनी कार्यक्षमता लगभग खो चुका है। लोगों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पुराने ट्यूबवेल की जगह नया ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई गई है। हालांकि, करीब दो महीने पहले भी कुछ लोगों द्वारा डिस्पेंसरी की जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था।
इसी कड़ी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर परिषद अधिकारी विजय जिंदल अपनी टीम, पार्षदों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से काम शुरू करवाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और ट्यूबवेल लगाने का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली।
पुलिस को दी लिखित शिकायत
नगर परिषद प्रधान सुरिंदर बबल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नया ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू करवाया जा रहा था। निर्धारित स्थान पर जेसीबी मशीन पहुंचने के बाद गरजा सिंह, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रिंस, किन्नू, सुधीर सूद और उनके परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की तथा सरकारी काम में बाधा डाली। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
अधिकारियों ने रिपोर्ट डीसी और एसडीएम को भेजी
वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम नगर परिषद अधिकारी विजय जिंदल ने बताया कि काम के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर डीसी मोहाली और एसडीएम को कार्रवाई के लिए भेजी गई है। घटना को लेकर मौके पर मौजूद पार्षदों में भी रोष देखने को मिला। नगर परिषद प्रधान और पार्षदों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मौके पर नगर परिषद प्रधान सुरिंदर बबल के अलावा पार्षद रवि बिष्ट, जगतार सिंह भोटी, भूपेंद्र सिंह भुप्पी, नवजोत नागरा, बबलू कोरी, ताराबाई, जोगिंदर पाल, पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार, सरबजीत सिंह स्वामी, मक्खन और रवनीत बैंस मौजूद रहे। वहीं, पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ, जेई दीपांश और जेई सतपाल तथा नगर परिषद के एएमई हरभजन सिंह, जेई अमनदीप शर्मा और जेई सौरव आनंद भी मौके पर उपस्थित थे।
नगर परिषद प्रधान और पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जल्द से जल्द यहां नया सरकारी पानी का ट्यूबवेल लगवाने के लिए मांग की है ताकि लोगों को पानी की सुविधा समय पर मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।