{"_id":"6ae56324309d2973e60e40d5","slug":"video-akali-dal-leader-rachhpal-singh-sosan-arrived-at-the-mansa-protest-site-from-kotkapura-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा से मानसा मोर्चे में पहुंचे अकाली दल वारिस नेता रछपाल सिंह सोसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा से मानसा मोर्चे में पहुंचे अकाली दल वारिस नेता रछपाल सिंह सोसन
शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता एवं कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज रछपाल सिंह सोसन ने मानसा में चल रहे मोर्चे में पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे परिवार के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। मोर्चे से संदेश जारी करते हुए सोसन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मोर्चे को जबरन खत्म करवाने की साजिश रच रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस प्रशासन किसी भी दिन रात के समय कार्रवाई कर मोर्चे को समाप्त करवाने का प्रयास कर सकता है। ऐसे में इंसाफ पसंद लोगों को बड़ी संख्या में मोर्चे में पहुंचकर परिवार का साथ देना चाहिए। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोर्चे में शामिल होने के लिए इस तरह तैयारी करके आएं कि जरूरत पड़ने पर रात के समय भी वहां रुक सकें। उनका कहना था कि रात के समय मोर्चे में लोगों की संख्या कम हो जाती है और ऐसे में पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। इस मौके पर उन्होंने मोर्चे का नेतृत्व कर रहे परिवार के सदस्यों के साथ-साथ समाजसेवी लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू के प्रयासों की भी सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।