फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Female students took charge of the responsibilities of the SDM and the headmaster.

Mainpuri News: छात्राओं ने संभाली एसडीएम और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी

Wed, 14 Oct 2026 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Female students took charge of the responsibilities of the SDM and the headmaster.
फोटो 28 ​घिरोर की एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा शबनम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
घिरोर/करहल/भोगांव। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले में छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी और प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान छात्राओं को प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। घिरोर तहसील में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कल्होर की कक्षा 11 की छात्रा शबनम को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। इस दौरान कोसमा मुसलमान निवासी मुंशीलाल ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस पर शबनम ने तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं, नगला किसी की कक्षा आठ की छात्रा को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। दोनों छात्राएं राधिका गुप्ता के साथ पहुंचीं।भोगांव में कक्षा सात की छात्रा अन्या को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्हें प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। इसी तरह करहल के उच्च प्राथमिक विद्यालय पैरार शाहपुर में कक्षा आठ की छात्रा दिव्यांशी ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाली। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।

फोटो 28 घिरोर की एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा शबनम। संवाद

फोटो 28 घिरोर की एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा शबनम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed