फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Scramble for fertilizer; shopkeepers resort to malpractice in sales.

Mainpuri News: खाद के लिए मारामारी, बिक्री में दुकानदारों ने कर दी धांधली

Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Scramble for fertilizer; shopkeepers resort to malpractice in sales.
मैनपुरी। रबी की फसल के लिए खाद पाने को किसान परेशान है। एक तरफ जिले की सरकारी समितियों पर खाद पाने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ निजी दुकान संचालक खाद बिक्री में धांधली कर रहे हैं। दो ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मात्र 10 दिन के अंदर दुकानदारों ने मात्र 200 किसानों को ही 2935 बोरियां आवंटित कर दी। वर्तमान समय में किसान रबी की फसल आलू और गेहूं के लिए डीएपी की मांग कर रहा है। शासन की ओर से जिले में पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराई गई है। एआर को-ऑपरेटिव जितेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में 5800 मीट्रिक टन डीएपी, 938 मीट्रिक टन एनपीके और 500 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस की उपस्थिति में खाद का वितरण कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ निजी खाद बीज विक्रेता मनमानी कर खाद को मानकों के विपरीत बेच रहे हैं। शासन की ओर से डीएपी एक बैग की कीमत 1350 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि कई निजी दुकान संचालकों के तय रेट से अधिक में बेचने के आरोप लग रहे हैं। दो दुकानदार ऐसे सामने आए हैं जिन्होंने विभागीय मानक के अनुसार 900 किसानों को वितरित की जाने वाली डीएपी मात्र 200 किसानों को ही वितरित कर दी है। मामले की जानकारी होने के बाद विभाग में हड़कंप है। विभागीय अधिकारियों ने मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित दुकान के संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। उचित जवाब न मिलने पर संबंधितों का लाइसेंस निलंबित कर निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से सभी खाद बिक्री पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अन्य कोई दुकानदार कालाबजारी करते पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्या है डीएपी वितरण का मानक
- शासन की ओर से किसानों के लिए डीएपी की कीमत 1350 प्रति बैग निर्धारित की गई है
- एक बैग में 50 किलो डीएपी की मात्रा तय की गई है।
- 1 हेक्टेयर पर 5 बोरी डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed