फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ram Barat adorned with tableaux; chants of 'Jai' resounded.

Mainpuri News: झांकियों से शोभायमान हुई रामबरात, गूंजे जयकारे

Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat adorned with tableaux; chants of 'Jai' resounded.
मेरे राम आएंगे राम के स्वागत के लिए मैनपुरी के सदर बाजार में आकर्षक लाइटिंग की गई। यह विहंगम द
मैनपुरी। सिया ब्याहन चले रघुराई... शहर की सड़कों पर मंगलवार की शाम को आस्था और उल्लास का अनूठा संगम नजर आया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकली तो पूरा माहौल राममय हो उठा। बैंडबाजे की मधुर धुन तो कहीं आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। 110 से अधिक झांकियों के बीच काली अखाड़े के कलाकार अपने अनूठे करतब से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दूल्हा बने भगवान श्रीराम और भाइयों के दर्शन के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बरात का शुभारंभ पुरानी मैनपुरी के किला बजरिया स्थित महाराजा तेजसिंह किला परिसर के रानी साहिबा मंदिर से हुआ। यहां आचार्य पंडित शील नामाचार्य ने विधि-विधान से भगवान का पूजन कराया। कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने भगवान के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन लिए। इसके बाद बरात का शुभारंभ हुआ।इस दौरान अनिल अग्रवाल, अजय गुप्ता, नरेंद्र राठौर, राजेंद्र राठौर, वीरू राठौर, राजू चौहान, मोहित गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह, यश कुदेशिया, उदय प्रताप, वंश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
झांकियों और बैंड की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बरात में फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज और मैनपुरी सहित विभिन्न जनपदों से आईं 100 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। सुंदर सजावट और धार्मिक प्रसंगों को दर्शाती झांकियों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। फिरोजाबाद, आगरा और मैनपुरी के बैंडों ने भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

----
श्रद्धालुओं ने उतारी भगवान की आरती
बरात के दौरान दूल्हा बने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जी की श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बरात के स्वागत के लिए घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। घरों के बाहर रंगोली बनाकर दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed