फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road Accident in Banda: Car Plunges into a Ditch After Colliding with a Scooter; Nine Injured

बांदा में सड़क हादसा: कार-स्कूटी की टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, नौ घायल

Sun, 18 Oct 2026 05:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 18 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Banda: Car Plunges into a Ditch After Colliding with a Scooter; Nine Injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
बांदा-हमीरपुर मार्ग पर रविवार दोपहर भाथा गांव के पास ऑल्टो कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हमीरपुर के बिवार थाना क्षेत्र के पाटनपुर निवासी रामसजीवन (67) और शिवपाल (52) स्कूटी से हमीरपुर की ओर जा रहे थे। भाथा गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। कार सवार विनय दिवाकर (51), कमलेश (32), अमन (22), रानी (25), निशा (25) और दो बच्चे घायल हो गए। सभी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रुदलपुर के निवासी हैं और चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची जसपुरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार थाने ले जाई गई है। प्रभारी निरीक्षक राधाकृष्ण ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed