फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights

पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक, प्रमोद और सिमरन ने लहराया तिरंगा

Sun, 18 Oct 2026 05:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 18 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

जापान के राजा नारुहितो ने रविवार को पैरा एशियन गेम्स 2026 का उद्घाटन किया। 24 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन में एशिया के 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल के ध्वजवाहक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा रहे। भारत के 281 सदस्यीय दल में 168 खिलाड़ी शामिल हैं, जो 11 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
पैरा एशियन गेम्स 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

जापान के राजा नारुहितो ने रविवार को पांचवें पैरा एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन किया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस महाद्वीपीय खेल आयोजन के साथ ही पदकों के लिए मुकाबलों का औपचारिक आगाज हो गया। प्रतियोगिता 18 से 24 अक्तूबर तक चलेगी। इस बार एशिया के सभी 45 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो पैरा एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार हो रहा है। उद्घाटन समारोह नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय दल ने भी शानदार अंदाज में प्रवेश किया। पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक बने और तिरंगा लेकर टीम इंडिया की अगुवाई की।
विज्ञापन
Trending Videos

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
पैरा एशियन गेम्स 2026 - फोटो : PCI (X-videograb)
प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की भारतीय दल की अगुवाई
उद्घाटन समारोह में भारतीय खिलाड़ियों का प्रवेश खास आकर्षण रहा। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने सोशल मीडिया पर भारतीय दल के मार्च का वीडियो साझा किया। कमेटी ने प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा को ध्वजवाहक बनाए जाने को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रमोद भगत भारत के प्रमुख पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि सिमरन शर्मा ने स्प्रिंट स्पर्धाओं में अपनी पहचान बनाई है। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय तिरंगे के साथ दल की अगुवाई करते हुए देश की खेल भावना और पदक जीतने के इरादे को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
भाविना पटेल - फोटो : Twitter
पहले भाविना पटेल थीं ध्वजवाहक, फिर बदला फैसला
भारतीय दल के ध्वजवाहकों के नाम में उद्घाटन समारोह से पहले बदलाव किया गया। शुरुआत में प्रमोद भगत के साथ पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, बाद में उनकी जगह सिमरन शर्मा को ध्वजवाहक बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भाविना पटेल को 19 अक्तूबर को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है। उद्घाटन समारोह स्थल तक आने-जाने में करीब छह घंटे लगने की संभावना थी। ऐसे में उनके आराम और अगले दिन के महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया। भाविना पटेल भारत की प्रमुख पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2018 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। वहीं, प्रमोद भगत 2014 से 2023 के बीच इन खेलों में दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल - फोटो : @Media_SAI
भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक
उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की पोशाक भी आकर्षण का केंद्र रही। खिलाड़ियों ने गहरे नीले रंग के ब्लेजर पहने, जिन पर सुनहरे रंग के डिजाइन बनाए गए थे। इन डिजाइनों में सिंधु घाटी सभ्यता से प्रेरित आकृतियों को शामिल किया गया था। ब्लेजर पर प्रसिद्ध 'प्रिस्ट-किंग' मूर्ति, 'डांसिंग गर्ल' की आकृति और प्राचीन मुहरों से प्रेरित प्रतीक नजर आए। इसके अलावा, ब्लेजर की जेब पर भारतीय तिरंगे को जगह दी गई, जबकि कॉलर पर सप्तसिंधु यानी सात नदियों की भूमि की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। इस पोशाक के जरिए भारतीय दल ने देश की सांस्कृतिक विरासत और खेल महत्वाकांक्षाओं को एक साथ प्रस्तुत किया।

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची - फोटो : जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची-x
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने खिलाड़ियों का किया स्वागत
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साहस, दृढ़ संकल्प और चुनौतियों का सामना करने की भावना की सराहना की। ताकाइची ने कहा कि खिलाड़ियों का अपनी सीमाओं को चुनौती देना, एक-दूसरे का सम्मान करना और अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना समाज को पैरा खेलों की ताकत और संभावनाओं से परिचित कराएगा। उन्होंने खिलाड़ियों के परिवारों और उनके सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की। इस बार प्रतियोगिता में 18 खेल शामिल हैं और मुकाबले 24 अक्तूबर तक चलेंगे। सभी 45 एशियाई देशों की भागीदारी को पैरा खेलों के विस्तार, समावेशिता और एकजुटता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
पैरा एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI/PTI/IANS/Olympics.com
भारत के 168 खिलाड़ी 11 खेलों में पेश करेंगे चुनौती
पैरा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत ने कुल 281 सदस्यीय दल भेजा है। इसमें 168 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। भारतीय खिलाड़ी 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत की नजर इस बार भी पदक तालिका में मजबूत प्रदर्शन करने पर है। पिछले संस्करण में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम उसी लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

Para Asian Games 2026 Opening Ceremony Highlights
पैरा एशियन गेम्स 2026 - फोटो : @Media_SAI
उद्घाटन से पहले ही शुरू हो चुके थे कुछ मुकाबले
आधिकारिक उद्घाटन रविवार को हुआ, लेकिन कुछ खेलों के मुकाबले इससे पहले ही शुरू हो गए थे। शुक्रवार को जापान ने पुरुष और महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल के शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, शनिवार को भारत की पुरुष और महिला गोलबॉल टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने कतर और महिला टीम ने थाईलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। अब 24 अक्तूबर तक भारतीय खिलाड़ियों के सामने विभिन्न खेलों में पदक जीतने की चुनौती होगी। प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा के नेतृत्व में उद्घाटन समारोह में तिरंगे की अगुवाई के बाद भारतीय दल की नजरें मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed