फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja

सपना चौधरी: अष्टमी पर हरियाणवी डांसर ने किया कंजक पूजन, कन्याओं से लिया आशीर्वाद, माता रानी से की यह प्रार्थना

Sun, 18 Oct 2026 05:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

Kanya Pujan: मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने आज अष्टमी पर अपने यहां कंजक पूजन किया। उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary

विस्तार

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी आज रविवार को मनाई जा रही है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने यहां कन्या पूजन किया है। उन्होंने कंजक खिलाईं और उनका आशीर्वाद लिया। सपना ने सोशल मीडिया पर कन्या पूजन की झलकियां शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने माता रानी से भी खास प्रार्थना की है।

विज्ञापन
Trending Videos

Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary

अपने हाथों से खिलाया कन्याओं को खाना
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कन्या पूजन करती नजर आ रही हैं। सिंगर-डांसर ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने हाथों से खाना खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary

चरण पखारकर दी दक्षिणा
साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने घर बुलाया। उनके चरण पखारकर भोग-प्रसाद दिया। फिर, उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। कन्याओं से उन्होंने आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary

'लंका लगाने वालों पर शेर छोड़ देना'
सपना चौधरी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है। इसमें वे माता रानी से प्रार्थना करती दिखी हैं। उन्होंने लिखा है, 'जो मेरी लंका लगाने की कोशिश करें उसके पीछे अपना शेर छोड़ देना माता रानी। मैं तो कहती हूं कि छाती में त्रिशूल अलग से घोप देना'। 

Famous Haryanvi Singer dancer Sapna Choudhary shares photos of kanya pujan On shardiya navratri ashtami Pooja
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary

फैंस बोले- 'माता रानी आपको खुश रखें'
सपना चौधरी के इस मजेदार कैप्शन की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस लिख रहे हैं, 'माता रानी आपको हमेशा खुश रखें'। बता दें कि सपना चौधरी हर साल नवरात्रि में अपने यहां कंजक पूजन करती हैं। इस बार भी उन्होंने इस परंपरा को बखूबी निभाया है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed