{"_id":"6ad4bbe85149321a580273bd","slug":"key-news-from-west-up-three-friends-die-after-their-thar-suv-overturns-in-saharanpur-2026-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी से खास खबरें: सहारनपुर में थार पलटने से तीन दोस्तों की मौत, गाजियाबाद से आकर चेन लूटने वाले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी से खास खबरें: सहारनपुर में थार पलटने से तीन दोस्तों की मौत, गाजियाबाद से आकर चेन लूटने वाले पकड़े
Sun, 18 Oct 2026 06:00 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:00 PM IST
सार
Meerut News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर में तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। आगरा के साहिल तिवारी, सक्षम उपाध्याय और राहुल कुमार की मौत हो गई। मेरठ में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है, जो गाजियाबाद से आकर चेन लूट करते थे। मेरठ में ही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मेरठ मंडल के जिलों में नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र, मेरठ समेत आसपास के शहरों के बड़े अपडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, तीन दोस्तों की मौत
Trending Videos
राहुल, साहिल और सक्षम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान आगरा निवासी 25 वर्षीय साहिल तिवारी, रैनका बाग निवासी 22 वर्षीय सक्षम उपाध्याय, 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा घायल हुए हैं। थार हेमंत चला रहा था, जबकि उसके बराबर में सचिन बैठा था। साहिल, सक्षम और राहुल पीछे की सीट पर सवार थे।
पांचों दोस्त शनिवार रात घर से मसूरी जाने की बात कहकर निकले थे। रविवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली की तरफ से आ रही उनकी थार गांव बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर अनियंत्रित हो गई। टक्कर के बाद साहिल और सक्षम करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरे। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद घायल सचिन ने एक अनजान नंबर से अपने दोस्त नरेश की बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिलने पर नरेश अपनी कार से सहारनपुर पहुंचा। वहीं, हादसे से करीब आठ घंटे पहले सक्षम ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर थार में बैठकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर टीम भेजकर जांच कराई गई है। हादसे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तार बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार
मेरठ में थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश गाजियाबाद से मेरठ आकर सुबह की सैर करने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। शनिवार देर रात खरखौदा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों भागने लगे और एक्सप्रेसवे से फिसलकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली डोमिनार बाइक और लूटी गई सोने की दो चेन बरामद की हैं। जांच में मुख्य आरोपी मोहम्मद दानिश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी सामने आई है। उस पर लूट और स्नैचिंग के कई मुकदमे दर्ज हैं।

शालू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में शनि देव मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा 4सी पुलिस चौकी के पीछे रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतका की पहचान 32 वर्षीय शालू पत्नी लालू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खूनशेरपुर की रहने वाली थीं।
जानकारी के मुताबिक, शालू देर शाम परतापुर स्थित शनि देव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थीं। वापस लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पैतृक गांव खूनशेरपुर में कोहराम मच गया।

चेतन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में दीवार से टकराई बाइक, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत
बागपत के सहबानपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय चेतन पुत्र बबलू की मौत हो गई। चेतन गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के सुठारी उर्फ निठारी गांव का निवासी था। वह चिरोड़ी, गाजियाबाद में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार, चेतन बागपत में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। रविवार रात वह ललियाना मेले में रागिनी प्रतियोगिता देखकर बाइक से धोली प्याऊ मार्ग के रास्ते चिरोड़ी लौट रहा था। इसी दौरान सहबानपुर गांव के पास उसकी बाइक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात होने के कारण दुर्घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे गांव के सतबीर यादव पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो उन्हें बाइक और पास में युवक पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने अरुण यादव समेत आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद अरुण यादव ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
थाना चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान चेतन की जेब से मोबाइल फोन मिला। फोन पर आई कॉल के माध्यम से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। चेतन की मौत से परिवार में मातम पसरा है।