फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडक्शन पर खाना पकाते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, जरूर बरतें ये सावधानियां

Wed, 28 Oct 2026 07:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

Induction Cooking Safety: आज के समय में बहुत से लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, मगर जाने-अनजाने में वे कुछ गलतियां कर देते हैं।
आइए इस लेख में ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जानते हैं, जिसे आप आसानी से सुधार सकते हैं।

विज्ञापन
Common Mistakes While Cooking on Induction and Essential Safety Precautions
इंडक्शन सेफ्टी टिप्स - फोटो : AI

Induction Stove Precautions: आज के समय में लगभग हर आधुनिक रसोई घर में गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन कुक टॉप ने ले ली है। खाना पकाने में आसानी और बिजली से चलने की वजह से लोग इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके महंगे इंडक्शन और सेहत दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। 



लोग अक्सर जल्दबाजी में इंडक्शन से जुड़ी जरूरी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप भी अपने घर में इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इससे जुड़े सही नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि इंडक्शन पर खाना बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Trending Videos
Common Mistakes While Cooking on Induction and Essential Safety Precautions
क्या स्विच से सीधे बंद करते हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड

क्या स्विच से सीधे बंद करते हैं?

  • अक्सर लोग जल्दबाजी में इंडक्शन को सीधे मेन स्विच से ऑफ कर देते हैं, जो कि गलत तरीका है। 
  • आपको बता दें कि इंडक्शन का इस्तेमाल पूरा होने के बाद इसे कभी भी इस तरह बंद नहीं करना चाहिए। 
  • इसके लिए हमेशा पहले चूल्हे पर दिया गया पावर बटन दबाना चाहिए। 
  • इसके बाद उसका फैन कुछ देर तक चलता रहता है, जिसे चलने देना बेहद जरूरी है। जब फैन अपने आप बंद हो जाए, उसके बाद ही मेन स्विच से पावर ऑफ करें।
Common Mistakes While Cooking on Induction and Essential Safety Precautions
क्या पंखा बंद होने से होता नुकसान? - फोटो : Adobe stock

क्या पंखा बंद होने से होता नुकसान?

  • पावर बटन दबाने से इंडक्शन कुक टॉप डॉयरेक्ट बंद हो जाता है, लेकिन उसका अंदरूनी फैन कुछ देर चलता रहता है।
  • यह फैन मशीन की अंदरूनी गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Common Mistakes While Cooking on Induction and Essential Safety Precautions
इंडक्शन के पास कोई भी मेटल न रखें - फोटो : एआई जनरेटेड

इंडक्शन के पास कोई भी मेटल न रखें

  • चलते हुए या गर्म इंडक्शन चूल्हे के पास या उसके ऊपर गलती से भी कोई भी धातु यानी मेटल का सामान नहीं रखना चाहिए।
  • ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
  • इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि इंडक्शन के आसपास केवल खाना पकाने से जुड़े बर्तन ही होने चाहिए, और कोई दूसरी लोहे या धातु की चीज बिल्कुल न रखें।
विज्ञापन
Common Mistakes While Cooking on Induction and Essential Safety Precautions
क्या सिर्फ इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन हैं जरूरी? - फोटो : Adobe stock

क्या सिर्फ इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन हैं जरूरी?

  • सुरक्षित और सही तरीके से खाना पकाने के लिए हमेशा ऐसे ही बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए जिन पर इंडक्शन फ्रेंडली का मार्क या निशान बना हो।
  • सामान्य बर्तनों को इस्तेमाल करने से मशीन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे इंडक्शन खराब हो सकता है।
  • सही बर्तनों का चुनाव करने से आपका उपकरण सुरक्षित रहता है और खाना भी जल्दी पकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed