Diwali 2026: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई घर की छत पर झालर लगाता है, तो कोई बालकनी, दरवाजे और खिड़कियों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाता है। इन लाइटों से घर की खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन अगर इन्हें लंबे समय तक जलाकर रखा जाए, तो बिजली की खपत भी बढ़ सकती है।
{"_id":"6ae17a7ee6ac7d1888097a5a","slug":"four-easy-ways-to-reduce-your-electricity-bill-while-decorating-your-home-for-diwali-2026-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: दिवाली की लाइटिंग की वजह से कहीं बिजली बिल न आ जाए ज्यादा, इसलिए इन 4 बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: दिवाली की लाइटिंग की वजह से कहीं बिजली बिल न आ जाए ज्यादा, इसलिए इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
Wed, 28 Oct 2026 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
- Diwali Lighting Tips: दिवाली पर घर को रोशनी से सजाने के लिए सही लाइटों का चुनाव करके बिजली की खपत कम रखी जा सकती है
- पर कई लोग इस बात का ध्यान नहीं देते जिसके कारण उनका बिजली का बिल ज्यादा आ जाता है
विज्ञापन
दिवाली पर बिजली बिल कैसे कम करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दिवाली पर बिजली बिल कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe Stock
बिजली का बिल कम करने के लिए दिवाली लाइट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
एलीडी लाइटों का करें इस्तेमाल
- दिवाली की सजावट के लिए एलीडी झालर और बल्ब बेहतर विकल्प हो सकते हैं
- ये आमतौर पर आम बल्ब यानी फिलामेंट बल्बों की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं
- उदाहरण के लिए अगर आप 5 वॉट की एलीडी लाइट की जगह 25 वॉट का बल्ब इस्तेमाल करते हैं, तो समान समय तक चलाने पर 20 वॉट का अंतर हो सकता है
दिवाली पर बिजली बिल कैसे कम करें?
- फोटो : AI Generated
जरूरत के हिसाब से लगाएं लाइटें
- घर को सजाने के लिए हर दीवार, खिड़की और दरवाजे पर लाइट लगाना जरूरी नहीं है
- आप मुख्य दरवाजे, बालकनी या पूजा स्थल को आकर्षक तरीके से सजा सकते हैं
- कम लेकिन सही जगह पर लगाई गई लाइटें भी घर को सुंदर लुक दे सकती हैं
- इससे बिजली की खपत को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर बिजली बिल कैसे कम करें?
- फोटो : AI Generated
लाइटों को बेवजह जलाकर न छोड़ें
- दिवाली पर अक्सर घर की सजावटी लाइटें देर रात तक जलती रहती हैं, जबकि उनकी जरूरत नहीं होती
- ऐसे में सोने से पहले या घर से बाहर निकलते समय सजावटी लाइटें बंद कर दें
- ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को कंट्रोल में रख सकते हैं
विज्ञापन
दिवाली पर बिजली बिल कैसे कम करें?
- फोटो : AI Generated
टाइमर और स्मार्ट प्लग का करें इस्तेमाल
- अगर आप रोजाना तय समय पर घर की सजावटी लाइटें जलाते और बंद करते हैं, तो टाइमर वाला प्लग उपयोगी हो सकता है
- स्मार्ट प्लग की मदद से भी कुछ लाइटों को तय समय पर बंद किया जा सकता है
- इससे लाइटें बंद करना भूलने की संभावना कम हो जाती है
- हालांकि, संबंधित डिवाइस में यह सुविधा उपलब्ध होना जरूरी होता है