फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं जानते होंगे आप: सोने-चांदी के गहने गुलाबी कागज में ही क्यों देते हैं सुनार? जानिए इसके पीछे की वजह

Tue, 27 Oct 2026 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Oct 2026 03:20 PM IST
सार

  • Gold Jewellers Use Pink Paper: सुनार की दुकान से सोने-चांदी के गहने खरीदने पर आपने अक्सर देखा होगा कि उन्हें गुलाबी कागज में लपेटकर डिब्बे में रखा जाता है
  • आखिर इन्हें गुलाबी पेपर में लपेटकर क्यों दिया जाता है? इस बारे में आप यहां जान सकते हैं

विज्ञापन
Gold Jewellers Use Pink Paper: Why Are Gold and Silver Ornaments Wrapped in Pink Paper
सुनार गुलाबी कागज में क्यों देता है गहने? - फोटो : Amar Ujala AI

Gold Jewellers Use Pink Paper: सोने-चांदी के गहने खरीदना कई लोगों के लिए खास मौका होता है। कोई शादी के लिए आभूषण खरीदता है, तो कोई त्योहार या किसी दूसरे अवसर पर अपने लिए गहने बनवाता है। वहीं, कुछ लोग सोने को भविष्य के लिए निवेश के तौर पर भी देखते हैं।



इन सबके बीच क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सुनार की दुकान से गहने खरीदने पर उन्हें अक्सर गुलाबी रंग के कागज में लपेटकर ही दिया जाता है? आखिर इसके पीछे क्या वजह है? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है। आप गहनों को गुलाबी कागज में लपेटकर देने के पीछे की वजह जान सकते हैं...

Trending Videos
Gold Jewellers Use Pink Paper: Why Are Gold and Silver Ornaments Wrapped in Pink Paper
सुनार गुलाबी कागज में क्यों देता है गहने? - फोटो : Freepik

गहनों के डिब्बे में क्यों रखा जाता है गुलाबी कागज?

  • जब आप किसी ज्वेलरी की दुकान से सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं, तो आमतौर पर उन्हें एक डिब्बे में रखकर दिया जाता है
  • कई दुकानों पर डिब्बे के अंदर गुलाबी रंग का कागज भी दिखाई देता है और गहनों को इसी कागज में लपेटकर रखा जाता है
  • दरअसल, यह तरीका लंबे समय से कई ज्वेलरी दुकानों पर देखने को मिलता है
Gold Jewellers Use Pink Paper: Why Are Gold and Silver Ornaments Wrapped in Pink Paper
सुनार गुलाबी कागज में क्यों देता है गहने? - फोटो : AdobeStock

क्या इसके पीछे कोई खास नियम है?

  • गुलाबी कागज में गहने देने का कोई नियम नहीं है कि इसी कागज में दिया जाए
  • साथ ही ऐसा कोई नियम भी नहीं है जिसके तहत सभी सुनारों को इसी रंग का कागज इस्तेमाल करना पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Jewellers Use Pink Paper: Why Are Gold and Silver Ornaments Wrapped in Pink Paper
सुनार गुलाबी कागज में क्यों देता है गहने? - फोटो : AdobeStock
  • इसे कई जगहों पर पुरानी परंपरा और प्रचलित पैकिंग के तरीके के रूप में देखा जाता है
  • समय के साथ दुकानों पर यह तरीका चलता रहा और आज भी कई ज्वेलर्स इसका इस्तेमाल करते हैं
  • इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि सोने-चांदी के गहने केवल गुलाबी कागज में ही देना जरूरी है
विज्ञापन
Gold Jewellers Use Pink Paper: Why Are Gold and Silver Ornaments Wrapped in Pink Paper
सुनार गुलाबी कागज में क्यों देता है गहने? - फोटो : AdobeStock

गहनों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद

  • गुलाबी रंग का कागज गहनों की पैकिंग को आकर्षक बना सकता है
  • खासकर सोने के पीले रंग और चांदी की चमक के साथ गुलाबी रंग देखने में अच्छा लगता है
  • इसके अलावा गहनों को कागज में लपेटकर रखने से डिब्बे में दूसरे सामान के साथ सीधे रगड़ लगने की आशंका कम हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed