फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 28 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:29 AM, 28-Oct-2026

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO और पढ़ें
11:24 AM, 28-Oct-2026

मेरठ में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल; चालक फरार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हुए। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें
विज्ञापन
11:21 AM, 28-Oct-2026

कानपुर: फ्लैटेड फैक्टरी में लगीं 15 इकाइयां, टेस्टिंग लैब भी जल्द खुलेगी, उत्पादों का होगा परीक्षण, MoU साइन

Kanpur News: दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी फ्लैटेड फैक्टरी में उद्योग-धंधों ने रफ्तार पकड़ ली है। फैक्टरी में टेक्सटाइल, लेदर और प्रिंटिंग से जुड़ी 15 इकाइयों ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, भारत सरकार के उपक्रम नेशनल टेस्टिंग हाउस के सहयोग से यहां प्रदेश की पहली अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल टेस्टिंग लैब भी खुलने जा रही है। और पढ़ें
11:17 AM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव: मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अखिलेश ने उठाए सवाल, शिक्षकों के अपमान का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने के लिए मतगणना में गड़बड़ी और साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षक समाज के कथित अपमान का मुद्दा उठाया और 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए डॉ. त्रिपाठी के समर्थन में खड़े रहने की बात कही। और पढ़ें
11:13 AM, 28-Oct-2026

शामली में दर्दनाक हादसा: लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दो दोस्तों पर गिरा, मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम

शामली के हरीनगर गांव में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठकर बाइक के पास खड़े दो युवकों पर गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जाम लगाया।

और पढ़ें
11:11 AM, 28-Oct-2026

कानपुर: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का नियम, नौ सही जवाब पर पास, सात गलत पर आवेदन रिजेक्ट, पढ़ें पूरी डिटेल

Kanpur News: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के तहत 15 बहुविकल्पीय सवालों में से सभी के जवाब देना अनिवार्य नहीं है। जैसे ही आवेदक नौ सवालों के सही जवाब दे देता है। 60% अंक पूरे होने पर सिस्टम आवेदन को स्वतः स्वीकृत कर देता है। वहीं, सात सवाल गलत होने पर आवेदन रद्द हो जाता है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 28-Oct-2026

बिजनौर: कोटद्वार रोड पर दर्दनाक हादसा: तारकोल से भरा टैंकर पलटा, चालक की मौत; क्लीनर गंभीर

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में कोटद्वार रोड पर तारकोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में हाथरस निवासी चालक रविंद्र की मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ निवासी क्लीनर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

और पढ़ें
11:06 AM, 28-Oct-2026

प्रयागराज : शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज

शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रदर्शन की आड़ में 150-200 लोगों पर उपद्रव का आरोप लगाया गया है। बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यालय में घुसने और फर्नीचर तोड़ने का भी आरोप है। और पढ़ें
11:01 AM, 28-Oct-2026

यूपी: नेपाल से सिद्धार्थनगर के रास्ते जूतों के तलवों में छिपाकर ले जा रहे थे 2.76 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

डीआरआई लखनऊ की टीम ने बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर एक निजी बस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से जूतों के तलवों में छिपाकर लाया जा रहा 2.76 करोड़ रुपये का 1.996 किग्रा विदेशी सोना बरामद हुआ है। और पढ़ें
10:59 AM, 28-Oct-2026

कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात

मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ा। पुलिस चोरी के सामान की बरामदगी में जुटी है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed