{"_id":"6ae18c4dc55cebefa70488a7","slug":"up-mlc-elections-akhilesh-raises-questions-alleging-irregularities-in-vote-counting-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एमएलसी चुनाव: मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अखिलेश ने उठाए सवाल, शिक्षकों के अपमान का भी किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एमएलसी चुनाव: मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अखिलेश ने उठाए सवाल, शिक्षकों के अपमान का भी किया जिक्र
Wed, 28 Oct 2026 11:17 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:17 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने के लिए मतगणना में गड़बड़ी और साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षक समाज के कथित अपमान का मुद्दा उठाया और 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए डॉ. त्रिपाठी के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में डॉ. संजयन त्रिपाठी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी और साजिश के जरिए सपा प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले में भाजपा के नेताओं, उनके सहयोगियों और कथित तौर पर संलिप्त अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश सबके सामने आ गई है। इसके पीछे सिर्फ यह वजह नहीं है कि डॉ. त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं, बल्कि उन्होंने इसके लिए 'हाता नहीं भाता' का भी जिक्र किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी वोट से नहीं, बल्कि खोट से जीतती है। हालांकि, मतगणना में गड़बड़ी और साजिश से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती है।

शिक्षकों के अपमान का मुद्दा उठाया
सपा अध्यक्ष ने डॉ. संजयन त्रिपाठी के कथित उत्पीड़न और उनके आंसुओं का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षक समाज इस घटना को नहीं भूलेगा। भाजपा के शासन में शिक्षकों को अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने शिक्षकों से चारा इकट्ठा करने जैसे काम करवाने के कथित षड्यंत्र का भी आरोप लगाया और कहा कि शिक्षक इसे याद रखेंगे।
विज्ञापन