Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें
{"_id":"6adac0a008f14a5f270dd9ef","slug":"bihar-mlc-elections-live-voting-underway-for-8-graduate-and-teacher-constituency-seats-jdu-bjp-rjd-jansuraj-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Oct 2026 05:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:19 PM IST
खास बातें
Bihar MLC Election News: स्नातक की चार और शिक्षक की चार विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक का समय था। ज्यादातर बूथों पर कतार भी नहीं है, मतलब अब आम तौर पर बाकी प्रक्रिया हो रही है। कुल 933 बूथों पर वोट पड़े।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:16 PM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: शाम चार बजे तक कहां-कितनी वोटिंग हुई?
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में शुक्रवार शाम चार बजे तक चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 43.87 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 36.19 प्रतिशत, तिरहुत में 42.15 प्रतिशत, दरभंगा में 42 प्रतिशत और कोसी में सबसे अधिक 52.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत, सारण में सबसे अधिक 87.16 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत और दरभंगा में 79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।03:54 PM, 23-Oct-2026
तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में मतदान जारी, शिक्षक सीट पर 50% से अधिक वोटिंग
तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 30 प्रतिशत से अधिक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां जदयू के अभिषेक झा, राजद की डॉ. रश्मि विनायक गौतम और निवर्तमान एमएलसी वंशीधर बृजवासी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह, जन सुराज के श्यामनंदन कुमार यादव और सीपीआई के संजय कुमार सिंह समेत 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
03:25 PM, 23-Oct-2026
Bihar Election: मंत्री ने किया NDA की सभी आठ स्नातक सीटों पर जीत का दावा
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार के मतदान केंद्र पर वोट डाला, जबकि बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री मदन सहनी ने दावा किया कि बिहार में विधान परिषद की आठों स्नातक सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत को भी तय बताया। साथ ही मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और हर परिस्थिति में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वहीं, विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी मतदान के बाद कहा कि दरभंगा की स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर एनडीए की जीत के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने मतदान के लिए निकल रहे मतदाताओं के रुझान का हवाला देते हुए पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की जीत का दावा किया और लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
02:51 PM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: दोपहर दो बजे कहां-कितनी वोटिंग हुई?
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान जारी है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 29.32 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 57.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे रहा, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा में सर्वाधिक मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़ों में पटना में 25.93 प्रतिशत, तिरहुत में 30.80 प्रतिशत, दरभंगा में 25 प्रतिशत और कोसी में 34.03 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना में 51.79 प्रतिशत, सारण में 58.98 प्रतिशत, तिरहुत में 52.15 प्रतिशत और दरभंगा में 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक रहा।02:30 PM, 23-Oct-2026
बिहार चुनाव 2026: किशनगंज में दोपहर दो बजे तक कितना मतदान हुआ?
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत 23 अक्टूबर को किशनगंज जिले में दोपहर दो बजे तक 42.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रखंडवार आंकड़ों में ठाकुरगंज 53.97 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि दिघलबैंक में 49.54, किशनगंज में 46.15, पोठिया में 42.07, टेढ़ागाछ में 41.12 और बहादुरगंज में 41.07 प्रतिशत मतदान हुआ। किशनगंज अनुमंडल में 40.59 प्रतिशत और कोचाधामन में सबसे कम 32.63 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जिले में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 43.48 और महिलाओं का 36.08 रहा, जबकि तृतीय लिंग श्रेणी में मतदान शून्य रहा। हालांकि, बहादुरगंज में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। यहां महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 43.16, जबकि पुरुषों का 40.61 रहा। ठाकुरगंज में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 54.94 और महिलाओं का 50.79 दर्ज किया गया।01:51 PM, 23-Oct-2026
Bihar MLC Election 2026 : वोट डालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने क्या कहा?
बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा ने शुक्रवार को दरभंगा के राजेंद्र भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षक मतदाता अच्छी संख्या में मतदान कर रहे हैं और वोट डालने के लिए पहले से उत्साहित हैं। हैट्रिक लगाने के सवाल पर डॉ. झा ने कहा कि इसका फैसला शिक्षक मतदाताओं को करना है। मतदाता ही तय करेंगे कि वे उन्हें कहां देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो खुद अपनी जीत का दावा करने लगें या बड़े अंतर से जीतने की बात कहें। हैट्रिक लगेगी या नहीं, इसका निर्णय मतदाताओं को करना है। वहीं, बिहार में हो रहे चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह राज्य की राजनीति पर नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार की हैसियत से अपने चुनाव की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: सीवान जिलाधिकारी ने क्या निर्देश दिया?
सीवान में जिलाधिकारी ने लिया मतदान केंद्र का जायजा।
- फोटो : अमर उजाला
12:55 PM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्या कहा?
शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
12:32 PM, 23-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीटों पर 12.88% और शिक्षक सीटों पर 30.19% मतदान
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना स्नातक सीट पर 15.02 प्रतिशत, तिरहुत स्नातक सीट पर 5.55 प्रतिशत, दरभंगा स्नातक सीट पर 13 प्रतिशत और कोसी स्नातक सीट पर 17.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक कुल 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सारण शिक्षक सीट पर सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा शिक्षक सीट पर 37.50 प्रतिशत, पटना शिक्षक सीट पर 30.06 प्रतिशत और तिरहुत शिक्षक सीट पर 10.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
12:01 PM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: भागलपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान
भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। सुबह से ही स्नातक मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बारी-बारी से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में कुल 24,514 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,838 पुरुष, 6,674 महिलाएं और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो और मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।