फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jammu and Kashmir should soon get full statehood: Shanta Kumar

जम्मू-कश्मीर को जल्द मिले पूर्ण राज्य का दर्जा : शांता कुमार

Wed, 30 Sep 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir should soon get full statehood: Shanta Kumar
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त हो गई और विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्वक हो गए। इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा न देना न्यायपूर्ण नहीं लगता।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। भाजपा को छोड़कर अन्य दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धारा 370 भारत की एकता के लिए कलंक मानी जाती थी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में इसे समाप्त करने के लिए आंदोलन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1953 में 19 वर्ष की आयु में उन्होंने सत्याग्रह किया और आठ महीने जेल में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष प्रयास कर धारा 370 समाप्त की। शांता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी कई बार भारत के पक्ष में विचार रख चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। साथ ही कश्मीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर इसकी घोषणा करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed