फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of a man found hanging from a noose in a room in Bhanguh, Tamber.

Kangra News: टंबर के भंगूह में व्यक्ति कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 30 Sep 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Sep 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found hanging from a noose in a room in Bhanguh, Tamber.
लंबागांव (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत टंबर के भंगूह गांव में 35 वर्षीय मनदीप सिंह पुत्र भवानी सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मंगलवार शाम परिजनों ने उसे कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटके देखा और तुरंत नीचे उतारकर जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनदीप शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था तथा बीते कुछ दिनों से मां के कमरे में सो रहा था। मंगलवार शाम करीब तीन बजे वह आंगन में टहल रहा था। करीब साढ़े चार बजे पत्नी पशुशाला से पशुओं को घास डालकर वापस लौटी तो मनदीप आंगन में नहीं दिखा।
विज्ञापन

तलाश करने पर मां के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पत्नी ने तुरंत ससुर को बुलाया और दोनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर मनदीप पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मनदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed