फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw drivers are charging exorbitant fares

Delhi NCR News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया, एक ही जगह इकट्ठा होने से लगता है जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार व शाहदरा मेट्रो स्टेशनों पर डेढ़ किलोमीटर का 30-40 रुपये किराया, शाम को और बढ़ जाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। मेट्रो व डीटीसी बसों का नेटवर्क मजबूत होने के बावजूद यात्रियों के लिए घर तक आखिरी एक-दो किलोमीटर का सफर मुश्किल बना हुआ है। मेट्रो स्टेशनों से अंदरूनी कॉलोनियों तक सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्री ई-रिक्शा व ऑटो पर निर्भर हैं और चालक इस मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर ललिता पार्क व रमेश पार्क जाने वालों के लिए सीधी बस नहीं है। ई-रिक्शा सड़क पर कतारबद्ध खड़े रहते हैं, जिससे विकास मार्ग पर जाम लगता है। सवा किलोमीटर की दूरी के लिए 30 रुपये तक मांगे जाते हैं।
विज्ञापन

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर शकरपुर व मंडावली जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर का 30-40 रुपये किराया लिया जा रहा है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर भी ई-रिक्शा की लंबी कतारें हैं, वहीं आनंद विहार में आईएसबीटी के कारण ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ जाती है। यात्रियों का आरोप है कि शाम के समय कुछ रूटों पर किराया बढ़ा दिया जाता है। रमेश पार्क निवासी शंभू शर्मा व मंडावली निवासी अरुणिमा सिंह ने कहा कि मेट्रो सफर तो आसान है, पर स्टेशन से घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ई-रिक्शा के रूट, स्टैंड व किराए को तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed