{"_id":"6aa014bf0ccf8663340a9115","slug":"firing-in-kalindi-kunj-over-dominance-in-the-narcotics-trade-6-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154051-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कालिंदी कुंज में मादक पदार्थों के वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कालिंदी कुंज में मादक पदार्थों के वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग, 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बबलू डेयरी पर फायरिंग मामला,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने मदनपुर खादर की जेजे कॉलोनी में बबलू डेयरी पर दो सितंबर को हुई फायरिंग की वारदात को सुलझा लिया है। मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो आरोपी गोली चलाने में शामिल थे। इलाके में मादक पदार्थों को लेकर हुए झगड़े में यह फायरिंग की गई थी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित (23) के बाएं हाथ की बीच की उंगली में गोली लगी थी। जांच के दौरान भूपेंद्र उर्फ गुड्डू उर्फ ढोलवाला (33), मोनू, दीपक उर्फ भगत, रवि उर्फ बाबा समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकेश चौहान, दीपक उर्फ भगत (30), अविनाश उर्फ राहुल ( 23) और राज (21) के साथ मोनू और अभिषेक उर्फ बचकंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसलिए हुई थी फायरिंग
पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि उसके ममेरे भाई गोविंदपुरी निवासी दीपक उर्फ परचा ने उसे इलाके में गांजा बेचने के लिए उकसाया था। दीपक गांजे के व्यापार और जुए में शामिल है। उसके खिलाफ पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला कि तरुण उर्फ रंजन ने इस गतिविधि पर आपत्ति जताई और सुरक्षा के नाम पर पैसे मांगे। साथ ही उसे धमकी दी। इसके बाद, दीपक उर्फ परचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची। इसके बाद ये फायरिंग की गई।
विज्ञापन