फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 new dengue cases in the first week of September

Delhi NCR News: सितंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 50 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
अगस्त के पूरे महीने से 10 अधिक
विज्ञापन

एमसीडी ने 17,220 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया, 1.01 लाख से अधिक नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू के मामलों में इस साल अब तक का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल देखने को मिला है। सितंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 50 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि अगस्त के पूरे महीने में 40 मामले थे। यानी सितंबर के शुरुआती सप्ताह में अगस्त की तुलना में 10 अधिक मामले दर्ज हुए हैं। नए मामलों के साथ इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है।
एमसीडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह 17,220 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। इस साल अब तक 1,32,323 घरों में प्रजनन मिला है, जिस पर 1,01,259 कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। 9,018 मामलों में अभियोजन व 4,257 में जुर्माना कार्रवाई हुई, जिसमें 10.23 लाख रुपये से अधिक वसूले गए।
विज्ञापन

सितंबर के पहले सप्ताह में मलेरिया के 32 नए मामले भी सामने आए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 151 हो गई है। अगस्त में मलेरिया के 53 मामले मिले थे।
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एमसीडी ने 9,18,613 घरों में छिड़काव किया है और 2.67 करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया है। इस साल अब तक डेंगू व मलेरिया से किसी मौत की सूचना नहीं है, लेकिन बारिश के बाद बनी अनुकूल परिस्थितियों से आने वाले दिनों में मामले बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed