फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   “Putin wants to make a deal more than Zelenskyy,” claims Trump as Ukraine alleges energy ceasefire violation

रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन जेलेंस्की से ज्यादा समझौता चाहते हैं? ट्रंप का दावा; डीजल की आपूर्ति पर क्या कहा?

Tue, 13 Oct 2026 05:41 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Oct 2026 05:41 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से ज्यादा युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। वहीं, जेलेंस्की ने कीव की रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई। ट्रंप ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
“Putin wants to make a deal more than Zelenskyy,” claims Trump as Ukraine alleges energy ceasefire violation
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस-यूक्रेन युद्ध पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से ज्यादा समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए दोनों नेताओं को साथ आना होगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के प्रस्तावित समझौते को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने संघर्षविराम को लेकर क्या कहा?
मध्यावधि चुनाव के प्रचार के लिए ओहायो रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बात की। उनसे पूछा गया कि क्या रूस ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने कहा, मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता। हम इसकी जांच करेंगे। लेकिन मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि जेलेंस्की और पुतिन को साथ आकर इस बेतुके युद्ध को खत्म करना होगा। इस महीने युद्ध में उन्होंने 32,000 लोगों को खोया है। यह बेतुका है। इसलिए उन्हें साथ बैठकर इसे खत्म करना होगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, मुझे इसकी जांच करनी होगी। मुझे देखना होगा कि क्या हुआ है। क्योंकि दोनों पक्षों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। एक पत्रकार ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने संघर्षविराम समझौते की पुष्टि नहीं की है। इस पर ट्रंप ने कहा, उन्होंने सहमति दी थी। जानते हैं क्यों? क्योंकि मैंने कहा था कि वे सहमत हैं। इसीलिए उन्होंने सहमति दी। मैंने कहा कि वे सहमत हैं। अब इस मामले को सुलझाना होगा। ट्रंप ने कहा, यह युद्ध एक बड़ी तबाही है। क्या आपने इस महीने के आंकड़े देखे? इस युद्ध में 32,000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर सैनिक और युवा लोग थे। 32,000 लोगों की मौत हुई। यह युद्ध खत्म होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेता समझौता करना चाहते हैं?
ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुतिन और जेलेंस्की ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वे दोनों इसका समर्थन करते हैं। मुझे लगता है कि वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह कैसे करना है। हम उनसे समझौता करवाएंगे। रूस के लगातार हमलों के बावजूद पुतिन की बातचीत करने की इच्छा पर ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वे समझौता कर लेंगे। मुझे वास्तव में लगता है कि पुतिन, जेलेंस्की से ज्यादा समझौता करना चाहते हैं।

रूसी डीजल की आपूर्ति पर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने रूस से डीजल की आपूर्ति जारी रखने के फैसले का बचाव किया। रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा कि तेल की आपूर्ति पर रोक लगाने से दुनिया के दूसरे देशों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये रिपब्लिकन गंभीर नहीं हो सकते। हम बहुत सारा तेल पैदा करते हैं। हम तेल की आपूर्ति पर रोक लगा सकते हैं। लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं, तो बाकी दुनिया पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा। 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका डीजल की आपूर्ति सीमित कर सकता है। वह डीजल को अपने देश में इस्तेमाल के लिए बचाकर रख सकता है। लेकिन इससे दूसरे देशों पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, यह वास्तव में मेरे साथ कोई समझौता नहीं है। यह बाकी दुनिया के लिए एक समझौता है। हमारे किसानों और पशुपालकों की मदद करने वाली कोई भी चीज मुझे पसंद है। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय समझौता करने पर ध्यान देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच आतंकवाद पर फिर बढ़ा विवाद: इशाक डार ने तालिबान को चेताया; आगे क्या होगा?

रूस ने रिहायशी इमारत पर हमला किया: जेलेंस्की 
ट्रंप के बयान के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि रूस ने कीव में एक ऊंची रिहायशी इमारत पर शाहेद ड्रोन से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हुए।

जेलेंस्की ने कहा, रूसी हमारे लोगों के खिलाफ आतंक जारी रखे हुए हैं। वे रिहायशी इमारतों पर हमले कर रहे हैं और लोगों की जान ले रहे हैं। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने इमारत में लगी आग बुझा दी। जेलेंस्की ने कहा, यह इस बात का एक और सबूत है कि रूस पर और ज्यादा दबाव डालने की जरूरत है। हमले जारी रखने वाले वही हैं। युद्ध को लंबा खींचने वाले भी वही हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को उम्मीद है कि अमेरिका रूस के इन कदमों पर कड़ा जवाब देगा।


यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब यूरोपीय संघ ने रूस के सैन्य और औद्योगिक नेटवर्क के साथ-साथ यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में चुनाव से जुड़े लोगों को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

यूरोपीय परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यूरोपीय संघ ने 1,569 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। इनमें रूस की 826 कंपनियां और उन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम करने वाले 743 लोग शामिल हैं। नए प्रतिबंधों के बाद यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने वाली यूरोपीय संघ की प्रतिबंध सूची में शामिल लोगों और संस्थाओं की कुल संख्या करीब 4,600 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed