फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan rehman baba express train derailment multan

पाकिस्तान में ट्रेन हादसा: रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, छह लोगों की मौत; 30 घायल

Tue, 13 Oct 2026 02:11 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हुए हैं। एक यात्री ने हादसे से पहले नौवें डिब्बे के नट-बोल्ट की मरम्मत का दावा किया है। 

विज्ञापन
pakistan rehman baba express train derailment multan
रहमान बाबा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : @ सोशल मीडिया/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे में कितना नुकसान हुआ?
रेल हादसे में ट्रेन के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस और बचाव अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


हादसे से पहले ट्रेन के डिब्बे की हुई थी मरम्मत?
हादसे के बाद एक यात्री ने ट्रेन के नौवें डिब्बे की मरम्मत को लेकर दावा किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री ने बताया कि हादसे से पहले रोहरी के पास इस डिब्बे के नट-बोल्ट की मरम्मत की गई थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित मरम्मत का ट्रेन के पटरी से उतरने से कोई संबंध था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: डोभाल, ईरानी समकक्ष के बीच वार्ता; काला सागर में दो जहाजों पर ड्रोन हमला, एक डूबा


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

पाकिस्तान में पहले कब हुआ था ऐसा हादसा?
फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चला है। पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारियों से बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ और जानकारी मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान की पुरानी रेल व्यवस्था में पहले भी बड़े हादसे हो चुके हैं। अगस्त 2023 में सिंध प्रांत के नवाबशाह के पास हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। उस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे के बाद रेलवे की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed