फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yusuf Ali laid rest in Riyadh He lost his life in Houthi attack on Sausi Airport Ambassador present Funeral

रियाद में सुपुर्द-ए-खाक किए गए यूसुफ अली: हूती के हमले में गई थी जान, अंतिम विदाई में भारतीय राजदूत रहे मौजूद

Tue, 13 Oct 2026 09:56 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2026 09:56 AM IST
सार

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में भारतीय नागरिक को रियाद में अंतिम विदाई दी गई। उनके सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया में सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल शामिल हुए और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Yusuf Ali laid rest in Riyadh He lost his life in Houthi attack on Sausi Airport Ambassador present Funeral
नम आंखों से दी गई यूसुफ अली को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली को अंतिम विदाई दी गई। सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस दौरान राजदूत ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में भारतीय दूतावास उनके साथ खड़ा है और हर जरूरी मदद मुहैया कराता रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शामिल हुए भारतीय राजदूत
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। दूतावास के मुताबिक, राजदूत विपुल और मिशन के अधिकारी मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजदूत ने परिवार से मुलाकात कर दुख जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार को यह भी भरोसा दिया कि दूतावास की ओर से आगे भी हर संभव सहायता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर हमले में गई थी भारतीय नागरिक की जान
मोहम्मद यूसुफ अली की मौत 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में हुई थी। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए थे, जिनमें 10 भारतीय नागरिक शामिल हैं। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

परिवार की मदद के लिए आगे आया भारतीय दूतावास
दूतावास ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार को जरूरी सहायता दी गई। साथ ही, अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराने में भी मदद की गई, ताकि परिवार को इस कठिन समय में प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए परेशान न होना पड़े। दूतावास ने कहा कि वह प्रभावित परिवार के संपर्क में बना हुआ है और जरूरत के मुताबिक मदद उपलब्ध करा रहा है।

अस्पतालों में भर्ती घायलों का भी लिया जा रहा हाल
हमले में घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति जानने के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी अस्पतालों का दौरा भी कर रहे हैं। वहां इलाज करा रहे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही, घायलों के परिवारों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। दूतावास का कहना है कि प्रभावित भारतीयों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

भारत ने हमले को बताया पूरी तरह अस्वीकार्य
भारत ने रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि सऊदी अरब में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। भारत ने ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग भी की है। भारत का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और नागरिक ठिकानों पर हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।

भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने लोगों को जरूरत पड़ने पर घरों के भीतर रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों की हिदायतों का पालन करें।


ये भी पढ़ें: इल्हान उमर के घर एफबीआई की छापेमारी: भारत विरोधी हैं अमेरिकी सांसद, ट्रंप लगा चुके हैं भाई से शादी का आरोप

हमले में कई देशों के नागरिकों की भी हुई मौत
इस हमले में मोहम्मद यूसुफ अली के अलावा कई अन्य देशों के नागरिकों की भी जान गई। मृतकों में सऊदी अरब के चार नागरिक, बांग्लादेश के दो नागरिक, फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान का एक-एक नागरिक शामिल था। हमले में अलग-अलग देशों के लोगों की मौत ने इस घटना की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। वहीं, घायल भारतीय नागरिकों के इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय दूतावास लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed