{"_id":"6abfc8afbfd1206bf103a411","slug":"netanyahu-warns-of-heavy-price-if-flydubai-co-pilot-was-sent-on-orders-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उसे भेजने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत': फ्लाईदुबई विमान मामले में नेतन्याहू की चेतावनी; किधर इशारा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'उसे भेजने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत': फ्लाईदुबई विमान मामले में नेतन्याहू की चेतावनी; किधर इशारा?
Fri, 02 Oct 2026 08:37 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:37 PM IST
सार
नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला सह-पायलट कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था और विमान को यात्रियों समेत दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि क्या उसे किसी ने भेजा था। ऐसा करने वाले को भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, हमले के पीछे किसी बाहरी पक्ष की भूमिका की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइल के प्रधानमंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला सह-पायलट कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ विमान को भी दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था।
क्या किसी ने सह-पायलट को भेजा था?
नेतन्याहू ने कहा, 'हम अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था। और जिसने भी उसे भेजा होगा, उसे इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।' यह बयान उन्होंने एक वीडियो संदेश में दिया।
विमान में क्या-क्या हुआ था?
यह घटना बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या एफजेड1073 में हुई थी। विमान में 174 लोग ते अलावा क्रू मेंबर सवार थे। आरोप है कि सह-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान विमान करीब 16,600 फीट नीचे आ गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने आरोपी को काबू करने में मदद की।
विज्ञापन
फिलहाल, किसी बाहरी व्यक्ति, संगठन या देश की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। नेतन्याहू ने सह-पायलट के कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने का दावा किया है, लेकिन किसी ने उसे निर्देश दिए थे या नहीं, यह जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित मच्छार को वीरता पुरस्कार देने की मांग: फेडरेशन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कब मिलेगा सम्मान?
पीएम मोदी ने की स्मित मच्छार से फोन पर बात
फ्लाईदुबई विमान में हमले के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को लेकर मुंबई में उनके परिवार और स्थानीय लोगों के बीच चिंता के साथ गर्व का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मित से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और मुश्किल हालात में उनके साहस की सराहना की। इस घटना की खबर सामने आने के बाद मुंबई के तिलक नगर स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने स्मित के प्रति अपना समर्थन जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। परिवार और आसपास के लोगों के लिए यह घटना भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल रही है। विमान में संकट के दौरान स्मित ने जिस तरह हालात का सामना किया, उसकी चर्चा हो रही है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग लगातार जानकारी ले रहे हैं।