Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Security tightened amidst violent incidents; para border security forces deployed in 7 districts

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

Sat, 21 Nov 2026 11:51 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, ढाका।
आईएएनएस, ढाका। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh Security tightened amidst violent incidents; para border security forces deployed in 7 districts
बांग्लादेश में बिगड़े हालात - फोटो : पीटीआई

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसक वारदातों के बीच बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सात जिलों में 86 प्लाटून तैनात किए हैं। इसके अलावा चार प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह तैनाती की गई है। इसके दायरे में राजधानी ढाका के अलावा नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


तैनात जवानों में सबसे बड़ी संख्या गोपालगंज में रखी गई है। यहां 29 प्लाटून तैनात हैं। इसके बाद ढाका में 23, गाजीपुर में 15, नारायणगंज और कॉक्स बाजार में छह-छह, फरीदपुर में पांच और मैमनसिंह में दो प्लाटून तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

बीजीबी के अनुसार, जवान स्थानीय प्रशासन और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रमुख प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा तथा निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही हिंसा, अव्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बीजीबी मुख्यालय में एक विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। यह ड्रोन, जवानों के शरीर पर लगे कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों से मिलने वाले लाइव फुटेज के जरिए चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रहा है। बीजीबी ने कहा है कि अतिरिक्त तैनाती के बावजूद उसके जवान अपनी नियमित सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे। बल ने लोगों की जान-माल की सुरक्षा, सार्वजनिक आवागमन सुचारू रखने और सामान्य जनजीवन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।


गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी आवास जला दिया गया था। वहीं, शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए। घटना के समय हुमायूं कबीर वहां मौजूद नहीं थे। घटना के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर के मुताबिक इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग जिम्मेदार है। पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में फिर हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं। कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed