{"_id":"6ab3d0980ac0f6470901735e","slug":"video-haridwarvathhayaka-talkaraja-bhaugdha-sa-marapata-ka-varathha-ma-kagarasa-ka-paratharashana-bhajapa-sarakara-ka-faka-patal-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक तिलकराज बेहड़ से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक तिलकराज बेहड़ से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
हरिद्वार में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट और अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय से श्रद्धानन्द चौक तक पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा और तीरथपाल रवि समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विधायक के साथ मारपीट और अभद्रता हुई। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने घटना को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए भाजपा सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।